राजस्थान : भारी बरसात की वजह से नाले में गिरी बस, सवार थे 35 यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के बोदियाना गांव में कल रात को हुई भारी बारिश के बाद एक बस नाले में गिर गई। बस में फंसे हुए सभी 35 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बस में सवार यात्री 5 घंटों तक फंसे रहे। कुछ यात्रियों ने रेलवे लाइन से लटक कर अपनी जान बचाई
एडीएम मुकेश कुमार कलाल ने बताया कि "सभी 35 लोगों को बचा लिया गया है। हमारी नागरिक सुरक्षा टीम ने अच्छा काम किया। पुलिस भी मौके पर मौजूद है।"
बता दें कि मानसून से पहले चित्तौड़गढ़ जिले में मंगलवार रात को जमकर बरसात हुई। भारी बरसात की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। जिले के गंभीर नदी के एनीकट छलक गए।
Rajasthan: A bus was stuck in a nallah in Bodiyana village of Chittorgarh district following heavy rainfall last night. All the 35 passengers were rescued safely. ADM Mukesh Kr Kalal says, " All 35 people rescued, Our civil defence team did a good job. Police also present here." pic.twitter.com/7L0XjOuflT
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 19, 2019