फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bus overturned while trying to save buffalo in Dausa Lalsot

Dausa: लालसोट में भैंस को बचाने के चक्कर में बस पलटी, 13 लोग घायल, चार की हालत गंभीर

Fri, 07 Jul 2023 10:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 07 Jul 2023 10:49 PM IST
सार

सवाई माधोपुर से लालसोट की ओर जा रही एक निजी बस बगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 लोग हादसे में घायल हो गए।

विज्ञापन
Bus overturned while trying to save buffalo in Dausa Lalsot
हादसे में पलटी बस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा जिले लालसोट उपखंड क्षेत्र के मंडावरी थानांतर्गत बगड़ी गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने शुक्रवार की शाम एक भैंस बस के सामने अचानक आ गई। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।  जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 13 लोग हादसे में घायल हो गए। इनमें से चार को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस दौड़ी, जिसमें मय स्टाफ थानाधिकारी रामपाल मीना भी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। थानाधिकारी रामपाल मीणा ने बताया कि सवाई माधोपुर से लालसोट की ओर जा रही एक निजी बस बगड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दरमियान बस में 17-18 लोग सवार थे। जिनमें से 9 बस यात्री सामान्य और 4 यात्री गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंडावरी पुलिस मय जाप्ता पहुंची। तेज बारिश के चलते भारी मशक्कत के बाद बस में सवार यात्रियों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगड़ी और गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय लालसोट के लिए 108 एम्बुलेंस की सहायता से रवाना किया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों की टीम ने घायलों का उपचार कर हायर सेंटर के लिए रेफर किया।
विज्ञापन


बस को क्रेन की सहायता से हटाया गया
दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटाया गया। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि भैंस को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में रमेश, कृष्णा, सज्जन बाई, संतरा, रोशन सिंह, जसराम, अंजू सहित अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed