{"_id":"62fbcb7da04f075d974e7144","slug":"bus-carrying-30-pilgrims-going-to-dwarka-overturns-10-injured-churu","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: द्वारिका जा रहे 30 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 10 गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: द्वारिका जा रहे 30 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 10 गंभीर रूप से घायल
Tue, 16 Aug 2022 10:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Aug 2022 10:23 PM IST
सार
श्री गंगानगर के 30 श्रद्धालुओं से भरी बस द्वारिका जा रही थी। लधासर गांव के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो दर्जन से लोग घायल हो गए। जिनमें से दस को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
हादसे में बाद पलटी बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील में मंगलवार सुबह धार्मिक यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस लधासर गांव के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को राजकीय जालान अस्पताल पहुंचाया। 10 गंभीर घायलों को डॉक्टरों प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
रतनगढ़ पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल गोपाल स्वामी ने बताया कि श्री गंगानगर से 30 श्रद्धालुओं से भरी बस द्वारिका जा रही थी। सोमवार देर रात बस श्रीगंगानगर से रवाना हुई थी। सुबह पांच बजे के करीब बस लधासर गांव पहुंची तो मेगा हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। बस पलटने के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय बस में सवार नोहर निवासी एडवोकेट राहुल कौशिक की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि अनियंत्रित बस दो बार पलटने के बाद करीब 10 फीट दूर जाकर गिरी। घटना के बाद बस के दरवाजे उपर की साइड हो गए थे। चलते शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन