फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News: Rajasthan Congress spokesperson arrested by Gujarat Police, case of fraud worth crores

Bundi News: राजस्थान कांग्रेस के प्रवक्ता को गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला

Sat, 06 Jul 2024 09:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 09:49 AM IST
सार

राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा को करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी के मामले में गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद मेवाड़ा समर्थक और परिजनों ने कोतवाली थाना पुलिस पहुंचकर गुजरात पुलिस को कई दलीलें दीं लेकिन पुलिस मेवाड़ा को पूछताछ के लिए गुजरात लेकर चली गई।

विज्ञापन
Bundi News: Rajasthan Congress spokesperson arrested by Gujarat Police, case of fraud worth crores
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष मेवाड़ा को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। गुजरात पुलिस स्थानीय कोतवाली पुलिस की मदद से कांग्रेस नेता के घर पहुंची और मेवाड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने ले आई, जहां पूछताछ के बाद पुलिस गुजरात लेकर चली गई। उधर मनीष मेवाड़ा की गिरफ्तारी के बाद परिवार व उनके समर्थक कोतवाली थाने पुलिस पहुंचे और गुजरात पुलिस के समक्ष कई दलीलें पेश कीं लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के मेहसाणा इलाके के एक व्यक्ति जिसका नाम रमणी शंकर पटेल बताया जा रहा है, उसके साथ डेढ़ करोड़ रुपए का फ्रॉड हुआ था, जिस अकाउंट में इस फ्रॉड की राशि गई वह अकाउंट कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा का बताया जा रहा है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपयों की एंट्री के सबूत गुजरात पुलिस को मिले हैं। 6 महीने के भीतर इस राशि को बूंदी के बैंक से निकाला भी गया। 
विज्ञापन


जांच-पड़ताल करने के बाद गुजरात पुलिस बूंदी के कोतवाली थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने देवपुरा स्थित आवास से मनीष मेवाड़ा को हिरासत में लिया और उसे कोतवाली थाना लाया गया, जहां गुजरात पुलिस ने पूछताछ की, जिस पर मनीष ने बूंदी शहर की एक इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारी का नाम बताया। मेवाड़ा ने कहा कि उन्होंने अपना करंट अकाउंट इंश्योरेंस कंपनी के एक कर्मचारी को दिया हुआ था और वह इसके लिए हर महीने उन्हें 50 हजार रुपये देता था। अचानक डेढ़ करोड़ रुपये की एंट्री का मैसेज मिलने के बाद उन्होंने तुरंत बैंक में जाकर अकाउंट को फ्रिज करवा दिया था। कांग्रेस नेता ने डेढ़ करोड़ रुपयों की हेराफेरी की बातों को झूठा बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता मनीष मेवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा की टीम से भी जुड़े हुए थे और लंबे समय से जिला कांग्रेस कमेटी व प्रदेश में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed