फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bundi News Minister of State Ashok Chandna unveiled the statue of martyr Ganesh Gurjar

Bundi: राज्यमंत्री चांदना ने गणेश गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण, इस दिन हर साल गांव मेले के आयोजन की घोषणा

Wed, 21 Jun 2023 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 07:55 PM IST
सार

युवा और खेल मामले राज्यमंत्री अशोक चांदना ने राजस्थान में बूंदी जिले के आकोदा गांव में अमर शहीद गणेश गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही शहीद की स्मृति में हर साल 18 अक्टूबर को 'गांव मेले' के आयोजन की घोषणा की।

विज्ञापन
Bundi News Minister of State Ashok Chandna unveiled the statue of martyr Ganesh Gurjar
राज्यमंत्री चांदना ने गणेश गुर्जर की प्रतिमा का किया अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के युवा मामले और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने कहा, भारतीय सेना के जवान देश की रक्षा के लिए हरदम मुस्तैद हैं। उनकी मुस्तैदी की बदौलत देश के नागरिक चैन की नींद सोते हैं। चांदना बुधवार को बूंदी जिले के आकोदा गांव में अमर शहीद गणेश गुर्जर के प्रतिमा अनावरण समारोह में आमजन को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि अमर शहीद गणेश गुर्जर ने भारतीय सेना में चयन के बाद देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनके बलिदान को देशवासियों द्वारा हमेशा याद किया जाएगा। उनके बलिदान से युवाओं को देश सेवा की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति हर व्यक्ति के विकास की सोच से ही संभव है। हम सब के लिए यह गर्व की बात है कि गांव का युवा ने देश की रक्षा करते हुए दुश्मनों से लड़ते हुए वीरता से देश के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। यह सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। शहीदों के परिवारों के प्रति सम्मान हम सबका दायित्व है। मंत्री चांदना ने घोषणा की, कि अमर शहीद गणेश गुर्जर की स्मृति में हर साल 18 अक्टूबर के दिन गांव मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


रामेश्वर चौराहे से बूंदी तक की सड़क की स्वीकृति...
चांदना ने कहा कि रामेश्वर चौराहे से बूंदी तक की सड़क की स्वीकृति वर्ष 2020 में ही जारी हो गई थी। अब वन विभाग से भी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही साढ़े सात करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है। इसके अलावा महादेव चौराहे से आकोदा, दरा का नयागांव, बडगांव, बाल, रेण, सरसोद, गोठडा तक 56 करोड़ की सड़क स्वीकृत है। इसके टेंडर हो चुके हैं, करीब एक महीने बाद इसका भी कार्य शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'शिक्षा से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव'
चांदना बोले, हिण्डोली-नैनवां में शिक्षा के क्षेत्र में हुए व्यापक विकास कार्यों से इसका लाभ आने वाले दिनों में यहां के युवाओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी वर्गों को आरक्षण की सुविधा प्राप्त है, ऐसे में शिक्षा के माध्यम से इसका लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिण्डोली-नैनवां क्षेत्र में युवाओं के लिए शिक्षा के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


परिजनों को बंधवाया ढांढस...
युवा मामले और खेल राज्यमंत्री अशोक चांदना ने बुधवार को जजावर गांव में नाडी में डूबने से मृतक बालकों धनराज (14 वर्ष) और अंकित (11 वर्ष) के घर पहुंचकर परिवारजनों को ढांढस बंधवाया। राज्यमंत्री ने कहा कि दुखः की इस घड़ी में राज्य सरकार परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed