{"_id":"665aebdf2aa95b3fc8081675","slug":"bundi-education-minister-came-to-honor-the-state-topper-said-there-is-no-dearth-of-talent-in-the-state-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi : दसवीं बोर्ड में स्टेट टॉपर का सम्मान करने पहुंचे शिक्षामंत्री, बोले- राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi : दसवीं बोर्ड में स्टेट टॉपर का सम्मान करने पहुंचे शिक्षामंत्री, बोले- राज्य में प्रतिभाओं की कमी नहीं
Sat, 01 Jun 2024 03:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:08 PM IST
सार
आरबीएसई बोर्ड की दसवीं परीक्षा में टॉपर रही निधि जैन का सम्मान करने राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने उसके घर पहुंचे। छात्रा को ओपन जीप में बैठाकर जुलूस निकाला गया और उसका सम्मान किया गया। निधि ने इस परीक्षा में 99.67 फीसदी अंक हासिल कर टॉप किया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की टॉपर निधि जैन का सम्मान करने के लिए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर उसके घर पहुंचे, जहां ओपन जीप में निधि को बैठाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया और जगह-जगह फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जुलूस के बाद अलोद गांव में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 10वीं बोर्ड में 99.67 फीसदी अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बनने वाली निधि जैन सहित 95 फीसदी प्लस अंक हासिल करने वाली 60 प्रतिभाओं का सम्मान किया। अलोद राजकीय उच्च माध्यमिक महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित हुए प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने जिले की होनहार बेटियों को बधाई देते हुए,उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान में प्रतिभाओं की कमी नहीं है समय-समय पर ऐसी प्रतिभाएं राजस्थान का और सरकारी स्कूलों का मान बढ़ाती रहती हैं। पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने निधि जैन सहित सभी होनहार प्रतिभाओं को बधाई देते हुए सफलता प्राप्त करने के लिए आगे भी इतनी ही मेहनत से तैयारी जारी रखने की बात पर जोर दिया। समारोह में डिप्टी डायरेक्टर तेजकंवर सहित शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे।
अलोद के सरकारी विद्यालय में एक वर्ष से देवी सरस्वती की मूर्ति तैयार होने के बावजूद नहीं लग पाने पर मंत्री मदन दिलावर ने डीईओ को कड़ी फटकार लगाई। ज्ञात रहे कि स्कूल में पिछले 1 साल से सरस्वती की मूर्ति रखी हुई है, जिसे स्थापित किया जाना बाकी है।