{"_id":"65b926cd019bf94c6107b457","slug":"bullet-fired-while-cleaning-rifle-hits-rpf-jawan-hand-in-dhailpur-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली, आरपीएफ जवान के हाथ में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: राइफल की सफाई करते समय अचानक चली गोली, आरपीएफ जवान के हाथ में लगी
Tue, 30 Jan 2024 10:11 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:11 PM IST
सार
धौलपुर में आरपीएफ जवान लोडेड राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान गलती से ट्रगर दब गया और गोली उसके दूसरे हाथ में लग गई।
विज्ञापन
घायल जवान को इलाज के अस्पताल ले जाते साथी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ जवान अपनी राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान अचानक गोली चलने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी जवानों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी में आरपीएफ जवान निरंजन लाल मीणा मंगलवार को लोडेड राइफल की सफाई कर रहा था। इस दौरान गलती से ट्रगर दब गया और गोली उसके दूसरे हाथ में लग गई। गोली चलने की आवाज से आरपीएफ जवानों के क्वार्टर में हड़कंप मच गया। अन्य जवान मौके पर पहुंचे तो निरंजन के हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया था। साथियों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हालांकि, घटना को लेकर आरपीएफ ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया भी शुरू नहीं की गई है।