{"_id":"5ad1d5114f1c1b76098b47ab","slug":"building-collapsed-in-dhan-mandi-in-kota-3-people-rescued-alive-many-feared-trapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा में इमारत ढही, मलबे से 3 लोग जिंदा निकाले गए, कई के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा में इमारत ढही, मलबे से 3 लोग जिंदा निकाले गए, कई के फंसे होने की आशंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Updated Sat, 14 Apr 2018 03:46 PM IST
विज्ञापन
Kota Building
- फोटो : ANI
राजस्थान के कोटा में शनिवार सुबह एक बिल्डिंग गिर गई। इस दुर्घटना के बाद मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इमारत कोटा के धानमंडी में स्थित थी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।
राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन फंड (एसडीआरएफ) के बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। एहतियात के तौर पर घटनास्थल के आसपास की इमारतों को खाली कराया गया है। डॉक्टरों की एक टीम भी मौके पर मौजूद है।
खबरों के मुताबिक मलबे से तीन लोगों को जिंदा निकाला गया है। इस दुर्घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दो मंजिला इमारत में एक बीयर बार और एक रेस्त्रां चलता था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर मलबे को हटाया जा रहा है। मलबे में कितने लोग दबे हैं इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। लेकिन घायलों के मुताबिक अभी कई लोग दबे हो सकते हैं। मलबे में आसपास खड़ी कई गाड़ियां भी दब गई हैं।