फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF's 76th battalion celebrated Guru Govind Singh Jayanti

Barmer: बीएसएफ की 76वीं बटालियन ने मनाई गुरु गोविंद सिंह जयंती, शब्द कीर्तन की गूंज से माहौल भक्तिमय

Mon, 06 Jan 2025 09:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 06 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

Barmer: सीमावर्ती बाड़मेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 76वीं बटालियन ने गुरुद्वारे में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान बीएसएफ के अधिकारियों एवं जवानों ने प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
BSF's 76th battalion celebrated Guru Govind Singh Jayanti
बीएसएफ की 76वीं बटालियन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोविन्द सिंह की जयंती के अवसर पर गुरूद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान तथा उनके परिजन शामिल हुए। इस दौरान शब्द कीर्तन के साथ प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।बटालियन कमांडेंट सतीश कुमार मिश्रा ने कार्मिकों तथा उनके परिवारजनों को नववर्ष एवं गुरू गोविंद सिंह जयंती की बधाईयां दी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती प्रकाश पर्व के रूप में पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। उन्होंने समाज में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव को खत्म करने की आवश्यकता पर जोर दिया। खालसा पंथ की स्थापना के समय यह सुनिश्चित किया कि हर व्यक्ति समान है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या लिंग से संबंध रखता हो। गुरु गोविंद सिंह का जीवन साहस, बलिदान और समर्पण का प्रतीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed