फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF Jawan Sanlaram Vishnoi Martyred In Congo Africa Barmer Rajasthan

Rajasthan: अफ्रीका के कांगो में राजस्थान के दो जवान शहीद, पत्नी से बात करते-करते सीकर के शीशराम को लगी गोली

Thu, 28 Jul 2022 09:32 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Jul 2022 09:32 AM IST
सार

जवान सांवलाराम विश्नोई दो महीने पहले 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। इसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो चले गए थे। 

विज्ञापन
BSF Jawan Sanlaram Vishnoi Martyred In Congo Africa Barmer Rajasthan
कांगो में दो जवान शहीद - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवान अफ्रीका के कांगो में शहीद हो गए। वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अफ्रीका के कांगो (डीआर) में तैनात थे। इनमें से एक सांवलाराम विश्नोई (45) बाड़मेर के और दूसरे शीशराम सीकर के रहने वाले थे। वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर थे। बीएसएफ ने बुधवार को ट्वीट कर घटना और भारतीय जवानों के शहीद होने की जानकारी दी।   

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोगों ने कांगो में मोनुस्को के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का एलान किया था। मंगलवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया। जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। इसके अलावा कई स्थानीय लोग भी मारे गए हैं।
विज्ञापन




मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान सांवलाराम विश्नोई दो महीने पहले 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। इसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कांगो चले गए थे। वह साल 1999 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। 16 साल पहले उनकी शादी रुक्मणी के साथ हुई थी, उनके दो बेटे भी हैं। गांव में रह रहे उनके परिजनों को सांवलाराम के शहीद होने की सूचना दे दी गई है। इसके बाद से परिवार ही नहीं गांव में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉल पर कर रहे थे बात, गोली लगी
जवान शीशराम के परिवार ने बताया कि हिंसक प्रदर्शन के दौरान वे पत्नी के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गोली लग गई। शहीद की पत्नी कमला सरकारी टीचर हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटा ग्रेजुएशन कर रहा है और बेटी ने हाल ही में एमबीबीएस किया है।


विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख
मामले को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में सीमा सुरक्षा बल के दो वीर भारतीय शांति सैनिकों की मृत्यु पर गहरा दुख हुआ। वे मोनुस्को का हिस्सा थे। इन नृशंस हमलों के अपराधियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए और उन्हें न्याय के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed