{"_id":"5dcc2ec98ebc3e5b2475df99","slug":"bsf-jawan-refuses-to-take-cash-of-rs-11-lakh-in-dowry-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएफ जवान ने शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराया, लोगों की आंखों में आ गए आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएफ जवान ने शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराया, लोगों की आंखों में आ गए आंसू
Wed, 13 Nov 2019 09:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बीएसएफ जवान द्वारा शादी में 11 लाख का दहेज ठुकराने की खबर सामने आई है। जयपुर में बीएसएफ के एक कॉन्स्टेबल ने 11 लाख रुपये लेने से इनकार करते हुए आशीर्वाद के तौर पर 11 रुपये और एक नारियल लिया। ये खबर सामने आने के बाद लोग जमकर बीएसएफ जवान की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
जयपुर के अम्बा बारी इलाके में बीएसएफ जवान जितेन्द्र सिंह को शादी के दौरान लड़की के पिता ने 11 लाख रुपये की नकदी ऑफर की जिसे स्वीकार करने से दूल्हे ने इनकार कर दिया। दूल्हे के इनकार से वधू पक्ष के लोग घबरा गए। उन्हें लगा कि दूल्हा शादी के इंतजामों से नाराज होकर मना कर रहा है।
विज्ञापन
जब दूल्हे ने दहेज नहीं लेने की बात की तो सब की आंखों में आंसू आ गए। लड़की के पिता गोविंद सिंह शेखावत ने कहा, मैं पहले तो थोड़ा घबरा गया और सोचा कि दूल्हा या फिर बाराती किसी बात से नाराज हो गए हैं। मुझे ऐसा भी लगा कि कहीं वह और भी अधिक पैसों की मांग तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
बाद में मुझे अहसास हुआ कि दूल्हा और उसके परिजन दहेज प्रथा के खिलाफ हैं। उधर दूल्हे ने कहा कि जिस दिन मुझे पता चला कि मेरी होने वाली पत्नी ने एलएलबी और एलएलएम किया हुआ है और साथ में पीएचडी भी कर रही है, उसी समय मैंने सोच लिया कि वह मेरे और मेरे परिवार के योग्य है। मैंने तभी दहेज नहीं लेने का फैसला कर लिया था।