फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF chased Pakistani drone by firing in Sri Ganganagar

Sri Ganganagar: बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा पाकिस्तानी ड्रोन, हेरोइन तस्करी की कोशिश नाकाम

Thu, 15 Jun 2023 11:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 15 Jun 2023 11:37 AM IST
सार

भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन जीरो लाइन क्रॉस कर भारतीय बॉर्डर के हवाई क्षेत्र में घुसे पाकिस्तानी ड्रोन को BSF ने फायरिंग कर खदेड़ा। 

विज्ञापन
BSF chased Pakistani drone by firing in Sri Ganganagar
ड्रोन से तस्करी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर पर कैलाश पोस्ट के नजदीक पाकिस्तान की ओर से बीती रात भारतीय सीमा में एक बार फिर मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश की गई। अलर्ट मोड पर चल रही BSF ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग देख ड्रोन उड़न छू होकर पाकिस्तान में घुस गया।

विज्ञापन


बीती रात पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर श्रीगंगानगर जिले में ड्रोन के माध्यम से हेरोइन तस्करी की कोशिश की गई। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर हवाई फायरिंग की बौछार की तो कैमरा लगा ड्रोन अटैक होते देखकर वापस पाक सीमा में उड़कर चला गया। 
विज्ञापन


बीएसएफ से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 11:30 बजे की है। तब बीएसएफ के जवान मुस्तैदी से बॉर्डर पर गश्त लगा रहे थे। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कैलाश पोस्ट के नजदीक बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों को पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन आने की आवाज सुनाई दी। आसमान में नाइट विजन से देखा तो ड्रोन जीरो लाइन क्रॉस कर भारतीय बॉर्डर के हवाई क्षेत्र में घुस आया था। इस पर बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लगभग 25 राउंड फायर होने पर पाकिस्तानी ड्रोन वापस लौट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद बीएसएफ और राजस्थान पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रात भर सर्च ऑपरेशन चलाया। ज्वाइंट टीमें ये पता लगाने की कोशिश कर रही थीं कि ड्रोन से हेरोइन की खेप फेंकी गई या नहीं। इसके साथ ही मादक पदार्थों की डिलीवरी लेने आने वाले संदिग्ध तस्करों की तलाशी के लिए भी सर्च किया गया। फिलहाल सर्च अभियान जारी है और इलाके में कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हो सका है।


11 जून की रात को भी मार गिराया था पाकिस्तानी ड्रोन
इससे पहले रविवार 11 जून की रात को भी बीएसएफ ने श्रीगंगानगर में पाकिस्तान की तरफ से आए ड्रोन को भारतीय सीमा में घुसते ही मार गिराया था। राजस्थान पुलिस के सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की थी। यह घटना श्री गंगानगर के करणपुर में गांव 23-O में हुई थी। मई महीने में भी करणपुर में ड्रोन का मूवमेंट देखा गया था। तब एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था और खेत में गिरे हेरोइन के 2 पैकेट भी बरामद किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed