फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BSF and Pak Rangers and Pak Marines congratulate each other on Eid

Barmer: BSF और पाक रेंजर्स और पाक मरीन ने एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद, अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

Sun, 23 Apr 2023 01:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 23 Apr 2023 01:00 PM IST
सार

भारत-पाकिस्तान की सीमाओं की रक्षा कर रहे सीमा सुरक्षा बल और पार्क रेंजर ने वर्षों से चली आ रही परंपरा को निभाते हुए एक दूसरे को मिठाइयों का आदान-प्रदान कर ईद उल फितर की मुबारकबाद देकर एक दूसरे के देशों में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं कीं।

विज्ञापन
BSF and Pak Rangers and Pak Marines congratulate each other on Eid
BSF और पाक रेंजर्स - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीएसएफ ने पाक रेंजर्स और पाक मरीन को भी भेजी मिठाई

विज्ञापन

बीएसएफ ने ईद-उल-फितर के अवसर पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गुजरात और राजस्थान के बाड़मेर में पाक रेंजर्स और पाक मरीन के साथ मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। मिठाइयों का आदान-प्रदान बाड़मेर जिले के मुनाबाव, गडरा, केलनोर, सोमरार और गुजरात के बनासकांठा और कच्छ जिले की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के साथ-साथ सरक्रीक रेखा पर भी हुआ। राष्ट्रीय महत्व वाले त्योहारों पर इस तरह की मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान आपसी सौहार्द, भाईचारे को बढ़ाता है और दो सीमा रक्षक बलों के बीच दोस्ताना और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


पुलवामा हमले के बाद से नहीं हुआ था मिठाइयों का आदान-प्रदान
बीएसएफ पाक रेंजर्स द्वारा मिठाइयों का आदान-प्रदान करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, लेकिन देश में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर पुलवामा में हुए हमले और भारत द्वारा इस हमले के विरोध में बालाकोट में की गई एयर स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसके चलते भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही थार एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया और दोनों देशों की सेनाओं ने  कुछ समय के लिए होली दीपावली और ईद पर मिठाइयां-शुभकामनाओं आदान-प्रदान भी बंद कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed