फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brutal Murder of women in Pali family sat on dharna demanding arrest of killers

Pali: बुजुर्ग महिला के दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े ले गए बदमाश, आक्रोशित परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठे

Tue, 08 Mar 2022 04:10 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 08 Mar 2022 04:10 PM IST
सार

 पाली में एक महिला की निर्ममता से हत्या के बाद परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। वहीं बीते 8 दिन में क्षेत्र में तीन वृद्ध महिलाओं की हत्या हुई है।

विज्ञापन
Brutal Murder of women in Pali family sat on dharna demanding arrest of killers
प्रदर्शन करते समाज के लोग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी थी। बदमाशों ने महिला का पैर काटकर उसके चांदी के कड़े निकाल लिए थे। इस मामले में परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 

विज्ञापन


जंगल लकड़ियां लेने निकली थी वृद्धा
पानीदेवी नायक काराड़ी गांव के निकट नया गावं मार्ग पर अपने परिवार से के साथ रहती थी। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे ढूंढ़ते हुए जंगल की तरफ गए तो उन्हें एक खेत में पानी देवी का शव पड़ा मिला। पुलिस को मृतका के पैरों से चांदी के कड़े गायब मिले थे। वहीं महिला के कान के गहने सही सलामत मिले थे।

विज्ञापन


परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार
पुलिस आशंका जता रही है कि महिला की हत्या रंजिश में की गई है। हालांकि, परिजनों को कहना है कि महिला ने कान में नकली गहने पहन रखे थे। इसलिए लुटेरे नहीं ले गए। जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग मंगलवार सुबह मारवाड़ जंक्शन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिजनों का कहना है कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वो शव नहीं उठाएंगे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से समझाइश की लेकिन वो शव उठाने के लिए राजी नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चार थानों की पुलिस हत्या सुलझाने में जुटी
मृतका के परिजनों का विरोध देते हुए मंगलवार सुबह मारवाड़ जंक्शन में सीओ सोजत हेमंत जाखड़ ने शिवपुरा, सिरियारी, मारवाड़ जंक्शन थानाप्रभारियों को भी जाप्ता के साथ मौके पर बुलाया गया। मारवाड़ जंक्शन सहित शेष तीनों थानों की पुलिस मंगलवार को मौके पर तैनात रही। सीओ जाखड़ ने बताया कि मामले में एमओबी, साइबर सेल की टीम जांच कर रही हैं। इसके साथ ही चार टीमें गठित की गई हैं, जो घटनास्थल का बारीकी से मौका मुआयना कर हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।

8 दिन में तीन वृद्ध महिलाओं की हत्या
28 फरवरी 2022- सोजत रोड थाना क्षेत्र के सिनला गांव में 1 मार्च को 75 साल की अनकीदेवी पत्नी पूनमराम बावरी की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सिनला गांव निवासी अमराराम बावरी को गिरफ्तार किया था। जिसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने बताया कि 28 फरवरी को वह खेत पर आया तो मृतका अनकीदेवी उसकी लकड़ियां लेकर जा रही थी। इससे गुस्सा होकर उसने हत्या कर दी।

3 मार्च 2022-आनंदपुर कालू थाना क्षेत्र के बलूंदा गांव में घर में अकेली रह रही 75 साल की गवरी देवी पत्नी गोमाराम कुमावत की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। पुलिस अभी तक हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।


7 मार्च 2022-मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के काराड़ी गांव निवासी 57 वर्षीय पानीदेवी पत्नी नारायणलाल नायक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। उसके पैर काटकर बदमाश चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed