{"_id":"6504262943a45a85f6009a6a","slug":"brother-jumped-into-the-trunk-to-save-his-sister-who-was-drowning-in-water-in-bikaner-both-died-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पानी में डूब रही बहन को बचाने के लिए डिग्गी में कूदा भाई, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पानी में डूब रही बहन को बचाने के लिए डिग्गी में कूदा भाई, दोनों की मौत, गांव में पसरा मातम
Fri, 15 Sep 2023 03:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 15 Sep 2023 03:08 PM IST
सार
बीकानेर के खिचिया गांव में डिग्गी में बहन को बचाने में भाई की भी जान चली गई। पानी लेने गई बहन पैर फिसलने के कारण डिग्गी में गिर गई थी, जिसे बचाने के लिए भाई भी उसमें कूद गया। लेकिन, बाहर नहीं आ सका, कुछ देर बद पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पानी में डूबने से भाई-बहन की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले के जामसर थाना इलाके में गुरुवार देर शाम पानी की डिग्गी में डूबने से भाई बहन की मौत हो गई। घटना जामसर के खिचिया गांव में हुई। भाई ने पानी में डूब रही बहन को बचाने के चक्कर में खुद की भी जान गंवा दी। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के जामसन थाना इलाके के खिचिया गांव की रोही में नारायण सिंह का खेत है। गुरुवार देर शाम को सुप्यार कंवर पुत्री नारायण सिंह खेत में बनी डिग्गी से पानी लेने गई थी। पैर फिसलने के कारण वह डिग्गी में गिर गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर भाई इंद्र सिंह उसे बचाने के लिए दौड़ा। उसने बहन सुप्यार को रस्सी फेंककर बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह रस्सी नहीं पकड़ सकी। बहन को पानी में डूबता देख इंद्र भी डिग्गी में कूद गया, लेकिन वह ना तो खुद बाहर आ पाया और ना ही बहन सुप्यारी को बचा पाया। डिग्गी में पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
देर रात परिजन दोनों पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई-बहन की मौत के बाद परिवार ही गांव में भी मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन