फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brother in law abducted 16-year-old sister in law drugged her and raped with friends in Churu

Churu: 16 साल की साली को भगा ले गया जीजा, नशीला पदार्थ पिलाकर दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 04 May 2023 08:01 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 04 May 2023 08:01 PM IST
सार

राजगढ़ डीएसपी इंसार अली ने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपनी मां और रिश्ते के मामा के साथ थाने आई थी। मां ने शिकायत करते हुए कहा कि 24 अप्रैल की शाम मेड़ता सिटी का रहने वाला दामाद उनके घर आया था। रात में खाना खाकर हम लोग सो गए। आरोपी दामाद बेटी को किसी तरह बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
Brother in law abducted 16-year-old sister in law  drugged her and raped with friends in Churu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चूरू में 16 साल की एक नाबालिग किशोरी को किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां और रिश्ते के मामा के साथ पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर नामजद मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसकी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामला जिले के हमीरवास का है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
राजगढ़ डीएसपी इंसार अली ने बताया कि नाबालिग पीड़िता अपनी मां और रिश्ते के मामा के साथ थाने आई थी। मां ने शिकायत करते हुए कहा कि 24 अप्रैल की शाम मेड़ता सिटी का रहने वाला दामाद उनके घर आया था। रात में खाना खाकर हम लोग सो गए। आरोपी दामाद बेटी को किसी तरह बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। 25 अप्रैल को उनका दामाद बेटी को लेकर चूरू पहुंच गया, जहां वह मेड़ता सिटी निवासी लाला से मिला। इसके बाद दोनों आरोपी ने पीड़िता को लेकर खेत में गए। यहां उन्होंने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया और दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


चंगुल से भागकर घर आई पीड़िता
एक दिन बाद 26 अप्रैल को दोनों नाबालिग को लीला और सुनील के घर ले गए, जहां दामाद, लाला, चौपड़ियों, सुनील और पपूड़ों ने उसको जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने डरा धमकाकर पीड़िता को नशीला पदार्थ पिला दिया और सब ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 2 मई को नाबालिग किसी तरह से उनके चंगुल से भागकर घर आई और आपबीती बताई। डीएसपी अली का कहना है कि पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed