फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Brahmin mahapanchayat in Jaipur on March 19 thousands of people will gather

Rajasthan: 2000 किलो चावल से दिया जाएगा ब्राह्मण महापंचायत में आने का न्योता, जयपुर में जुटेगी हजारों की भीड़

Sat, 25 Feb 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 09:29 PM IST
सार

राजस्थान के अलावा हरियाणा, गुजरात, झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग ब्राह्मण महापंचायत में शिरकत करेंगे। हजारों की संख्या में जयपुर आने वाले इन समाज बंधुओं के वाहनों, निवास और भोजन की व्यवस्था भामाशाहों के माध्यम से की जा रही है।

विज्ञापन
Brahmin mahapanchayat in Jaipur on March 19 thousands of people will gather
ब्राह्मण महापंचायत की तैयारियां शुरू। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में 19 मार्च को होने वाली विप्र सेना की ब्राह्मण महापंचायत के लिए तैयारियां चरम पर हैं। प्रदेशभर में सामाजिक समागमों, बैठकों और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से समाजबंधुओं को ब्राह्मण महापंचयत में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


जैसे-जैसे महापंचायत का समय नजदीक आ रहा है, आयोजनों की गति भी तेज हो रही है। ब्राह्मण महापंचयत में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बुलाने के लिए करीब 2 हजार किलो पीले चांवलों से गणेश निमंत्रण दिया जाएगा। प्रदेशभर में फैले विप्र सेना के कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों में जाकर उन्हें पीले चांवल देकर महापंचायत में आने का निमंत्रण देंगे। 
विज्ञापन


ब्राह्मण महापंचायत के प्रमुख भामाशाह पं. देवीशंकर शर्मा और विप्र सेना के जयपुर जिलाध्यक्ष राजकुमार बागड़ा ने बताया कि समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति बढ़-चढ़कर महापंचायत को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हैं। प्रदेशभर से करीब 2 हजार बसों की व्यवस्था की गई है, जिनके आध्यम से सभी जिला मुख्यालयों से समाज के प्रतिनिधि इस भव्य समागम का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान के अतिरिक्त हरियाणा, गुजरात, झारखंड से भी बड़ी संख्या में लोग ब्राह्मण महापंचायत में शिरकत करेंगे। हजारों की संख्या में जयपुर आने वाले इन समाज बंधुओं के वाहनों, निवास और भोजन की व्यवस्था भामाशाहों के माध्यम से की जा रही है। पूरे देशभर से भामाशाह स्वप्रेरणा से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आगे आ रहे हैं। 



महिला मोर्चा ने किए 300 से अधिक जनसंपर्क कार्यक्रम
विप्र सेना की ब्राह्मण महापंचायत को सफल बनाने के लिए महिला मोर्चा भी पूरी तरह सक्रिय है। इसके माध्यम से महिलाओं और युवतियों को इस कार्यक्रम से जोड़ा गया है। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला कॉलेज और एनजीओ भी विप्र सेना के इस अनूठे आयोजन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। जयपुर में भी करीब 100 से अधिक छोटे-बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन महिला मोर्चा ने आयोजित किए हैं। 

सामाजिक सद्भाव की मिसाल बनेगी ब्राहमण महापंचायत
विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण महापंचायत के माध्यम से विप्र समाज जहां एक तरफ हिंदू समाज के एकीकरण की बात करेगा, वहीं यह कार्यक्रम सामाजिक सद्भाव की मिसाल भी बनेगा। विप्र सेना के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक अन्य संगठन भी साथ आए हैं। 


इसके लिए संभाग और जिला स्तर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न आयोजन भी किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को महापंचायत में जुड़ने के प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण महापंचायत के मंच से सभी समाजों की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए एक दर्जन समितियों का गठन किया गया है, जो इस आयोजन में सहयोग कर रही हैं। जिला स्तर पर भी विप्र सेना की इकाईयों की कमेटियां बनाकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


इधर, ब्राह्मण महापंचायत को लेकर शनिवार को विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की ओर से जयपुर के आराध्य गोविंद देव जी को निमंत्रण दिया गया। जयपुर के इतिहास में ये पहला मौका रहा जब किसी आयोजन के लिए 'कृष्ण निमंत्रण' दिया गया हो। 'कृष्ण निमंत्रण' के इस अनूठे आयोजन के लिए पूरे लवाजमे और गाजे बाजे के साथ बड़ी चौपड़ स्थित गणेश जी मंदिर से यात्रा रवाना हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग शामिल हुए।

युवाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन



कृष्ण निमंत्रण के लिए निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में बलवंत व्यायामशाला की तरफ से युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन भी किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed