{"_id":"623080079c7cd06d041b4d16","slug":"boyfriend-and-girlfriend-hanged-themselves-in-bhilwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका: मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी विवाहिता, होटल के कमरे में मिले शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर झूले प्रेमी-प्रेमिका: मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी विवाहिता, होटल के कमरे में मिले शव
Tue, 15 Mar 2022 05:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Mar 2022 05:31 PM IST
सार
शादी के पांच साल बाद एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। महिला मायके जाने की बात कहकर ससुराल से निकली थी। भीलवाड़ा के एक होटल में दोनों के शव पंखे पर लटके मिले।
विज्ञापन
होटल के कमरे में मिले दोनों के शव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भीलवाड़ा के एक होटल में शादी के पांच साल बाद प्रेमिका ने प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली। खाने का आर्डर लेने गए कर्मचारी ने दोनों को पंखे से लटका देखा तो अपने होटल मैनेजर को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची करेड़ा पुलिस ने शवों को उतारकर पीएम के लिए भेजा और परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रेमिका पहले से शादीशुदा थी। हरियाणा का रहने वाला प्रेमी कैटरिंग का कारोबार करता था। मांडल थाना पुलिस ने बताया कि रायपुर इलाके के रहने वाले सुमेर सिंह (25) और उसकी प्रेमिका गुड़िया (26) पत्नी रामस्वरूप वैष्णव निवासी अरवड फुलिया सोमवार रात होटल के कमरे में मृत मिले। दोनों ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रेमी युगल सोमवार रात को होटल में रुकने आए थे। कुछ देर बाद होटल का कर्मचारी खाने का ऑर्डर लेने के लिए गया। कमरे का दरवाजा खटखटाने के बाद भी किसी ने नहीं खोला तो उसने होटल मालिक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद खिड़की से देखने पर पता चला कि दोनों पंखे से लटके हुए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
मायके जाने की कहकर निकली थी विवाहिता
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच साल पहले महिला की शादी हुई थी, उसका एक तीन साल का बच्चा भी है। सोमवार शाम को वह मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। युवक का ननिहाल युवती के मायके के पास ही है। इस कारण दोनों की जान-पहचान थी। इस कारण दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी मामले की जांच कर रही है।