फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bloody conflict between two sides of the same family over land dispute

Dholpur: एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Sun, 29 Oct 2023 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 29 Oct 2023 08:40 PM IST
सार

Dholpur: कंचनपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा गांव में चारागाह की भूमि पर फसल उगाने को लेकर एक ही परिवार दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी भाटा जंग हुई। जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। 

विज्ञापन
Bloody conflict between two sides of the same family over land dispute
एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले के कंचनपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुरा गांव में चारागाह की भूमि पर फसल उगाने को लेकर एक ही परिवार दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों के परिजनों ने बताया कि खेत की जुताई का काम चल रहा था। इस दौरान एक पक्ष के लोगों पर दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर हमला किया। हमले में दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक घायल
खेत विवाद में हुए खूनी संघर्ष की घटना में गुलाब सिंह पक्ष के गुलाब सिंह पुत्र शिवलाल, भगवान दास पुत्र देवीसिंह,सुनीता पत्नी भगवान दास, केदार पुत्र रामेश्वर, हरीराम पुत्र गुलाब, रामसखी पत्नी भूरा, गुड्डी पत्नी रामनिवास घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों में ठाकुरदास पुत्र जोरावर,विस्सू पुत्र तिलुआ, जोरावर पुत्र रामदयाल, नरेश पुत्र जोरावर ,मेघसिंह पुत्र तिलुआ, सुमन पुत्री विस्सू, सुनीता पत्नी ओमवीर, मलोदा पुत्री जोरावर घायल हुए है।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना को लेकर कंचनपुर थाना अधिकारी योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंच दोनों पक्षों के घायलों को कंचनपुर सीएचसी और बाड़ी सामान्य अस्पताल भर्ती कराया है। झगड़े को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसमें दोनों पक्षों के बीच दुर्वास बालाजी मंदिर के पास स्थित चारागाह की भूमि को लेकर विवाद है। ऐसे में खेती को लेकर दोनों पक्षो में झगड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों का उपचार जारी
थाना प्रभारी ने बताया कुछ दिन पूर्व एक पक्ष ने कलेक्टर के यहां शिकायत की थी। जिसकी शनिवार को ही पटवारी द्वारा पैमाइश की गई। भूमि चारागाह है जिस पर कब्जे को लेकर झगड़ा हुआ है। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया दोनों पक्षों का मेडिकल कराकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed