{"_id":"65b3af1cf317659b67057953","slug":"blood-donation-camp-organized-by-balaji-seva-sansthan-in-dausa-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: बालाजी सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 500 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: बालाजी सेवा संस्थान की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन, 500 यूनिट से अधिक रक्तदान हुआ
Fri, 26 Jan 2024 06:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 06:39 PM IST
सार
हेमराज खारोलिया ने बताया कि संस्था के एक साथी की रक्त की वजह से मौत हो गई थी, उसके बाद से संस्था की ओर से 16 साल से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को हेलमेट भी दिए जा रहें हैं, जिससे सड़क हादसे में युवाओं की मौत कम से कम हों।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालाजी सेवा संस्थान के तत्वावधान में 16वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन तेजाजी की देवली गुलाब बाड़ी में किया गया। संस्था अध्यक्ष गणेश टाक ने बताया कि सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में 500 यूनिट से अधिक रक्त संग्रह हुआ। शिविर में जवाहरलाल नेहरू अस्पताल, जनाना अस्पताल, एसएमएस जयपुर और त्रिवेणी ब्लड बैंक के स्टाफ ने अपनी सेवाएं दी।
विज्ञापन
शिविर के दौरान डॉक्टर आनंद अग्रवाल, समाजसेवी त्रिलोकचंद इंदौरा, मुन्नालाल, हेमराज खरोलिया ने युवाओं को भविष्य में भी रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने की अपील की। शिविर में स्वास्थ्य संबंधी जांच निशुल्क की गई और रक्तवीरों को उपहार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो के साथ हेलमेट भी दिया गया।
विज्ञापन
हेमराज खारोलिया ने बताया कि संस्था के एक साथी की रक्त की वजह से मौत हो गई थी, उसके बाद से संस्था की ओर से 16 साल से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही युवाओं को हेलमेट भी दिए जा रहें हैं, जिससे सड़क हादसे में युवाओं की मौत कम से कम हों। उन्होंने कहा बताया कि रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ महिलाओं और पुरुषों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन