फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJYM workers burnt the effigy of District President Gopal Mali in Sirohi

Sirohi News: भाजयुमो कार्यकर्ताओं का आरोप- पार्टी विरोधी काम करने वाले को दिया पद, जिला अध्यक्ष का फूंका पुतला

Sun, 15 Oct 2023 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा- इस प्रकार के आरोपों का कोई आधार नहीं है। आकाश माली बीते दो साल से संगठन से जुड़े हैं और काम भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJYM workers burnt the effigy of District President Gopal Mali in Sirohi
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरोही जिले के आबूरोड शहर में रविवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को पदाधिकारी बनाने से नाराज होकर संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल माली का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया गया। नाराज कार्यकर्ताओं ने ऐसे लोगों को पद से नहीं हटाने पर सामूहिक इस्तीफा देने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष गोपाल माली पद का दुरुपयोग कर जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष माली ने द्वारा आकाश माली को जिला मंत्री बनाया गया है। आकाश ने इससे पहले एनएसयूआई का साथ दिया था और अपना एक पैनल भी खड़ा किया था। इसके बाद तत्कालीन भाजपा जिलाध्यक्ष ने आकाश को पद से हटा दिया था। आकाश ने नगरपालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ भी अपनी पत्नी को खड़ा किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद भी उसे जिला मंत्री बना दिया गया है। इससे आम कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। कार्यकर्ताओं ने एक हफ्ते में आकाश माली को पद से नही हटाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। इस अवसर पर भाजयुमो महामंत्री जिगर आचार्य, उपाध्यक्ष हितेश सैनी, महेंद्रसिंह, नगर मंत्री जतिनपाल, महेंद्रसिंह, नगर कोषाध्यक्ष संजय बंजारा, सदस्य अभयसिंह, विवेककुमार, राम, श्याम, देवीलाल, सुरेश, रविश, चेतन और नीरज समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपों का कोई आधार नहीं
सिरोही भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल माली ने कहा- इस प्रकार के आरोपों का कोई आधार नहीं है। आकाश माली बीते दो साल से संगठन से जुड़े हैं और काम भी कर रहे हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान उन्हें संयोजक बनाया गया था। नई नियुक्तियां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद ही की जातीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed