फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJYM Rajasthan will start Vande Sarhad program in Indo-Pak border area from tomorrow

Rajasthan: भाजयुमो कल से भारत-पाक बॉर्डर एरिया में करेगा 'वंदे सरहद' प्रोग्राम, 75 जगह गाया जाएगा राष्ट्रगीत

Wed, 24 May 2023 07:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 May 2023 07:58 PM IST
सार

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 1 हजार 70 कि.मी. की अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो प्रदेश के 4 जिलों से लगी हुई है। इन 4 जिलों के 75 स्थानों पर वंदे मातरम गायन और प्रधानमंत्री के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को 'वंदे सरहद'  नाम दिया गया है।

विज्ञापन
BJYM Rajasthan will start Vande Sarhad program in Indo-Pak border area from tomorrow
हिमांशु शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष, बीजेपी युवा मोर्चा, राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान 25 मई से प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रगीत गायन और प्रधानमंत्री मोदी की ओर से देशवासियों को दिए अमृतकाल के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित करेगा। 

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता राजस्थान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप 75 स्थानों पर ये कार्यक्रम आयोजित करेंगे। 25 मई को जैसलमेर के घंटियाली मंदिर से कार्यक्रम की शुरुआत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस कार्यक्रम के निमित्त भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा 3 दिवसीय जोधपुर संभाग के प्रवास पर हैं।
विज्ञापन

       
सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता 
भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि देश के सीमावर्ती क्षेत्रों का विकास भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता है। सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी प्रहरी के रूप में हमारी सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पूर्व में भी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में 'बॉर्डर विलेज कार्यक्रम' आयोजित किया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ जवानों का किया जाएगा सम्मान  
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 1 हजार 70 कि.मी. की अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो प्रदेश के 4 जिलों से लगी हुई है। प्रदेश की 10 विधानसभाएं अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित है।  युवा मोर्चा इन 4 जिलों के कुल 75 स्थानों पर वंदे मातरम गायन और प्रधानमंत्री के पंच प्रण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम को 'वंदे सरहद  नाम दिया गया है। शर्मा ने बताया कि 25 मई को इस कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी करेंगे।

शाम 5 बजे तनोट स्थित घंटियाली मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सारदा, जिला प्रभारी रामस्वरूप गोधा सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता भाग लेंगे। जैसलमेर से इस कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद अन्य 74 स्थानों पर ये 26 और 27 मई को आयोजित करवाएं जाएंगे। 


वंदे भारत कार्यक्रम में बीकानेर में बीजेपी राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, खाजुवाला में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता विभिन्न स्थानों पर शामिल होंगे।  इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएफ की पोस्ट पर जाकर सैनिकों के सम्मान का कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। इस भीषण गर्मी में उनके द्वारा की जा रही हमारी रक्षा के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed