{"_id":"64e2fb47e242886cbd0dcb59","slug":"bjp-wins-ward-22-councilor-by-election-in-sawai-madhopur-abhyankar-sharma-wins-by-641-votes-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सवाई माधोपुर के वार्ड 22 पार्षद उपचुनाव में भाजपा को सफलता, अभयंकर शर्मा 641 मतों से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सवाई माधोपुर के वार्ड 22 पार्षद उपचुनाव में भाजपा को सफलता, अभयंकर शर्मा 641 मतों से जीते
Mon, 21 Aug 2023 11:21 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:21 AM IST
सार
राजस्थान के सवाई माधोपुर के वार्ड 22 में पार्षद के उपचुनावों में भाजपा ने सफलता हासिल की है। अभयंकर शर्मा ने निर्दलीय संजय गर्ग को हराया है।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर में पार्षद के उपचुनाव में विजयी अभयंकर शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर के वार्ड 22 पार्षद उपचुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। भाजपा के अभयंकर शर्मा 641 मतों से विजयी घोषित किए गए हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी संजय गर्ग को चुनाव हराया है। कांग्रेस ने इस उप चुनाव में कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था।
विज्ञापन
सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 22 में पार्षद पद के लिए 21 अगस्त को हुए उपचुनाव का चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल चौधरी की मौजूदगी में मतगणना की गई। चुनाव परिणाम घोषित किया गया। पार्षद के उपचुनाव में भाजपा के अभयंकर शर्मा 641 मतों से विजयी रहे। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक हुए मतदान में 1123 वोट पड़े थे। भाजपा के अभयंकर शर्मा को 879 वोट मिले। निर्दलीय प्रत्याशी संजय गर्ग को महज 238 वोट ही मिले। भाजपा के अभयंकर शर्मा 641 मतों से चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया श्रेय
अभयंकर शर्मा ने जीत का श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है। साथ ही वार्डवासियों का धन्यवाद दिया है। अभयंकर शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता वार्ड की क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त कराने की रहेगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही भाजपाईयो में जोश भर गया। भाजपाइयों ने अभयंकर शर्मा का माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
निर्दलीय का समर्थन करने वाले भाजपाइयों को नोटिस
भाजपा जिला महामंत्री चंपालाल मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भाया ने कहा कि पार्षद के उपचुनाव में पार्टी के कुछ लोगों ने पार्टी विरोधी काम किया था। ऐसे पार्टी विरोधी पार्षद और अन्य लोगों के खिलाफ संगठन द्वारा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अंदरूनी रूप से निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन करने वाले पार्टी से जुड़े लोगों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा।