फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP to launch new mission after formation of Cabinet in Karnataka, claims Kailash Vijayvargiya

विजयवर्गीय का दावा- कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन के बाद नया मिशन शुरू करेगी भाजपा, मध्यप्रदेश पर नजर!

Mon, 29 Jul 2019 06:03 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 29 Jul 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
BJP to launch new mission after formation of Cabinet in Karnataka, claims Kailash Vijayvargiya
Kailash Vijaywargiya - फोटो : ANI

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल के गठन के बाद पार्टी नया मिशन शुरू करेगी। जयपुर में रविवार को विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कर्नाटक में मंत्रिमंडल गठन के बाद नया मिशन शुरू करेंगे। उन्होंने जयपुर भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम देखा। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति के प्रश्न पर विजयवर्गीय ने कहा कि सरकार गिराने की हमारी कोई इच्छा नहीं है, पर कांग्रेस के विधायकों में भी इस प्रकार की अनिश्चितता है। विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को गिराने की हमारी इच्छा नहीं है लेकिन कांग्रेस की सरकार अपने कर्मो से और उनके कारणों से गिर रही है। 

कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर विश्वास नहीं

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के विधायकों को अपने नेतृत्व पर विश्वास नहीं है और उनकी गुटबाजी से वो खुद ही दुखी हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व बहुत अच्छा है। जयपुर में भाजपा मुख्यालय में विजयवर्गीय ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को भी सुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed