फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP state president Satish Poonia targeted Gehlot said making statements out of fear of defeat in Rajasthan assembly election

Rajasthan: पूनिया बोले- बौखलाहट और निराशा में देश के लिए आशंका जता रहे गहलोत, उन्हें एहसास 2023 में उनकी हार होगी

Sun, 17 Apr 2022 01:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 17 Apr 2022 01:14 PM IST
सार

सीएम गहलोत के देश के हालातों पर चिंता जताने पर सतीश पूनिया ने पलटवार किया है। पूनिया ने कहा कि कुर्सी जाने के डर में वो ऐसे बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
BJP state president Satish Poonia targeted Gehlot said making statements out of fear of defeat in Rajasthan assembly election
अशोक गहलोत और सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री का बयान सुना। लगातार उनके बयान सुनता आ रहा हूं। वे बौखलाहट और निराशा में देश के लिए आशंका व्यक्त कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि उनको सोचना चाहिए देश में और राजस्थान में 55 वर्षों तक कांग्रेस को शासन करने का अवसर मिला था। देश में अराजकता, महंगाई भ्रष्टाचार, जातिवाद, वोटबैंक तुष्टिकरण इन सब की जनक कांग्रेस है। गहलोत भूल जाते हैं कि आपातकाल का जनक कौन है। सिखों के नरसंहार का दोषी कौन है।

विज्ञापन


 भाजपा पर आरोप लगाने से होती है गहलोत जी की गुड मॉर्निंग
भाजपा प्रदेशाअध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर का दोषी कौन है। भारत के विभाजन का दोषी कौन है। यह तमाम बातें हैं, जिनसे कांग्रेस कठघरे में है। देश की जनता ने कांग्रेस को नीतियों और व्यवहार से नकार दिया। इसलिए अशोक गहलोत की गुड मॉर्निंग भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संघसेवक संघ इन सब पर प्रतिदिन झूठे और तथ्यहीन आरोप लगाने से होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें पार्टी के बाहर और भीतर चुनौती मिली है

देश के कांग्रेस मुक्त होने की अशोक गहलोत की यह बौखलाहट है। उनकी असुरक्षा उनके चेहरे पर हाव भाव से कि उनको पहली बार चुनौती पार्टी के भीतर और बाहर मिली है। उनको तीसरी असुरक्षा कुर्सी के जाने की है। मुझे लगता है कि कुर्सी पर लंबे समय तक कोई काबिज नहीं होता।

 

पूनिया बोले राजस्थान के लिए जनता ने उनको बहुत लंबे समय तक अवसर दिया है पर मुझे लगता है कि इस तरीके की सियासी बयानबाजी से उन्हें कुछ हासिल नहीं होगाl अशोक गहलोत को इस बात का अभी से एहसास हो चुका है कि 2023 में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार होगी। जिसके कारक स्वयं अशोक गहलोत और उनकी जनविरोधी नीतियां होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed