फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP state president CP Joshi says Gehlot government Mughal lover removing Maharana Pratap from history

Rajasthan: BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- कांग्रेस सरकार मुगल प्रेमी, इतिहास के पन्नों से महाराणा प्रताप को हटाया

Mon, 22 May 2023 08:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 22 May 2023 08:50 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एनसीईआरटी की पुस्तकों में मुगलों का गलत इतिहास हटाकर मेवाड़ के शौर्य वाले इतिहास को शामिल करती है, लेकिन प्रदेश की मुगल प्रेमी गहलोत सरकार इन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा देती है।

विज्ञापन
BJP state president CP Joshi says Gehlot government Mughal lover removing Maharana Pratap from history
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराणा प्रताप जयंती पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। सीपी जोशी ने कहा- गहलोत सरकार मुगल प्रेमी है। इतिहास के पन्नों से महाराणा प्रताप को हटाना, अकबर को महान बताना राजस्थान के वीरों का अपमान है। बीजेपी भगवा का अपमान नहीं सहेगी। केंद्र की मोदी सरकार ने महाराणा प्रताप पर डाक टिकट और सिक्का जारी करके उनके महान व्यक्तित्व को जन जन तक पहुंचाया है।

विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कहा कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश की सरकार महाराणा प्रताप जयंती पर सरकारी कार्यक्रम कर रही है, लेकिन राजस्थान सरकार निष्क्रिय है। महाराणा प्रताप जयंती पर सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने चित्तौड़गढ़, फतेहनगर, उदयपुर और गोगुंदा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर महाराणा प्रताप और उनके सहायकों के शौर्य का स्मरण करते हुए प्रदेश की गहलोत सरकार पर मुगल प्रेमी सरकार होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एनसीईआरटी की पुस्तकों में मुगलों का गलत इतिहास हटाकर मेवाड़ के शौर्य वाले इतिहास को शामिल करती है, लेकिन प्रदेश की मुगल प्रेमी गहलोत सरकार इन पुस्तकों पर प्रतिबंध लगा देती है। मेवाड़ के इतिहास के बिना भारत का इतिहास बिल्कुल अधूरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डोटासरा ने अकबर को महान बताया था, महान तो महाराणा प्रताप थे 
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अकबर को महान बताया था। महान तो महाराणा प्रताप थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सुख सुविधा को छोड़ दिया, लेकिन अपनी मातृ भूमि के स्वाभिमान के लिए मुगलों के आगे सिर नहीं झुकाया। प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने महाराणा प्रताप की घास की रोटी को सांवा जैसा मोटे अनाज से तुलना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी के मोटे अनाज के श्रीअन्न योजना की प्रशंसा की।

मोदी सरकार ने महाराणा प्रताप पर स्थायी डाक टिकट और सिक्का जारी किया 
प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने महाराणा प्रताप पर स्थायी डाक टिकट और सिक्का जारी किया। उनके साथ युद्ध में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले मेवाड़ के वीरों पर पनोरमा बनाने के साथ डाक टिकट भी जारी किए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का अभिवादन करते हुए कहा कि गोगुंदा की धरती पर उन्होंने हमारे आग्रह को स्वीकार करते हुए प्रतापगढ़ में बटालियन का नाम महाराणा प्रताप बटालियन पर रखा।


कांग्रेस पर भगवा ध्वज का अपमान करने का आरोप
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने कांग्रेस पर भगवा ध्वज का अपमान करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जहां अंग्रेजों के प्रतीक चिह्न हटाकर भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री गहलोत इस पर रोक लगा रहे हैं। जोशी ने इस दौरान केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रशंसा की और उन्हें जनता के लिए बहुत ही सहायक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed