फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP State Core Committee and State Working Committee meeting will be held in Jhunjhunu

Rajasthan : झुंझुनू में जुटेंगे भाजपा के 400 दिग्गज नेता, गहलोत सरकार को घेरने और उपचुनाव को लेकर बनेगी रणनीति

Sat, 12 Nov 2022 01:02 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 12 Nov 2022 01:02 PM IST
सार

13 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें राजस्थान से राष्ट्रीय पदाधिकारियों से लेकर प्रदेश, जिले के पदाधिकारी, सांसद-विधायक, मोर्चा, विभाग अध्यक्ष प्रभारी समेत 400 भाजपा नेता मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
BJP State Core Committee and State Working Committee meeting will be held in Jhunjhunu
झुंझुनू में भाजपा की दो अहम बैठक - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा गहलोत सरकार की चौथी वर्षगांठ पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव से लेकर विधानसभा आम चुनाव-2023 तक की स्ट्रेटेजी तैयार करने के लिए भाजपा के नेता राजस्थान में जुटेंगे। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक झुंझुनू में होगी। यह बैठक 12 और 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


भाजपा के बड़े कैम्प की तैयारियां जोरों पर है। झुंझुनू के नवलगढ़ में जिले की सीमा से लेकर चुड़ैला में सभा स्थल तक 10 हजार से ज्यादा भाजपा के झंडे लगाए गए हैं।  जिले के बॉर्डर पर नेताओं के स्वागत के लिए सात किमी तक रास्ते पर दोनों ओर हर 10 मीटर की दूरी पर झंडे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


झुंझुनू के चुड़ैला स्थित यूनिवर्सिटी कैम्पस में यह कैम्प लगेगा। पहले दिन 12 नवंबर को दोपहर तीन बजे से प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद शाम 4.30 बजे सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और संभाग प्रभारी की बैठक होगी। सभी नेता रात में झुंझुनू में ही रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कार्यक्रम

13 नवंबर को सुबह 11 बजे से प्रदेश कोर कमेटी और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, सह प्रभारी विजया राहटकर, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जसकौर मीणा, अरुण चतुर्वेदी समेत कई नेता शामिल होंगे।


गहलोत सरकार चौथी वर्षगांठ 17 दिसंबर पर जश्न मनाएगी तो भाजपा इस दिन काला दिवस मनाएगी। राजस्थान के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रैली और प्रचार वाहनों के जरिए विरोध प्रदर्शन का शेड्यूल तय होगा।जयपुर में बीजेपी की प्रदेश स्तर की बड़ी रैली और जनसभा की तैयारी होगी। जिसमें पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय नेताओं को आमंत्रित करने की प्लानिंग है। चूरू के सरदारशहर में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार फाइनल किया जाएगा। बीजेपी नेताओं की घर वापसी और दूसरी पार्टी के नेताओं की पार्टी में जॉइनिंग पर एक राय बनाई जाएगी। कांग्रेस और गहलोत सरकार के खिलाफ ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की तैयारी होगी। 

 

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि हम कार्यसमिति की बैठक को ज्योग्राफिकल और सोशल रूप से अलग-अलग जगह पर बदलकर करते हैं। पिछली बार कोटा में हुई थी। अब शेखावाटी में होगी। कार्यसमिति पार्टी की एक संगठनात्मक कंटिन्यूटी का नतीजा है कि हम लोग लगातार मिलते हैं और चर्चा करते हैं। कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पास होंगे। उस पर विशेष चर्चा होगी। 'जन आक्रोश आंदोलन' पर विशेष चर्चा होगी। कुछ और एजेंडे हैं, जो तात्कालिक मुद्दे हैं, उन पर चर्चा होगी। 


पूनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि शेखावाटी में बहुत अरसे के बाद इस तरह का बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम होगा, तो उसका असर राजस्थान की राजनीति पर होगा। 17 दिसंबर को सरकार 4 साल का उत्सव मनाएगी। हमने तय किया है, बीजेपी उस दिन काला दिन मनाएगी। प्रदेश में किसान कर्जमाफी, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे तमाम सरकार के खिलाफ जाने वाले मुद्दों पर पार्टी ग्राउंड लेवल तक जनजागरण का काम करेगी। उसे जन आक्रोश का नाम दिया है। लोगों में अलख जगाने के लिए भाजपा सरकार के खिलाफ 'दीवार लेखन' से लेकर 'पर्चा वार' तक सब तरीके इस्तेमाल करेगी। 


13 नवंबर को झुंझुनू में हम सरदारशहर चुनाव के लिए भी चर्चा करेंगे। उससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदारशहर के प्रमुख कार्यकर्ता और वहां के लोगों से फीडबैक लेंगे। फिर उम्मीदवार और बाकी कामों पर चर्चा होगी। चुनाव मैनेजमेंट के लिहाज से कार्यकर्ताओं की चर्चा कर ली है। आज-कल में उनकी नियुक्तियां कर दी जाएंगी। चुनाव की पूरी कमान सम्भालने वाले नेताओं पर भी चर्चा होगी। जल्द ही उसका खुलासा करेंगे।


केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, भूपेंद्र यादव, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर भी राष्ट्रीय कार्यसमिति और कोर कमेटी में शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव विदेश दौरे पर गए हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल और कैलाश चौधरी हिमाचल और गुजरात राज्यों के चुनावी दौरे पर हैं। इनका आना मुश्किल है। समय निकला तो ही ये नेता भी प्रदेश कोर कमेटी और कार्यसमिति की बैठक अटैंड करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अपनी व्यस्तताएं हैं। उनका भी आने का तय नहीं है।


प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, कनकमल कटारा, सीपी जोशी, विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर, प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर को आमंत्रित किया गया है। जिले में आने वाले सभी केंद्रीय पदाधिकारी, सांसद, प्रदेशाध्यक्ष सभी का आना-जाना नवलगढ़ से ही होगा। नवलगढ़ में बड़े स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed