{"_id":"5d2996398ebc3e6cfc5d7484","slug":"bjp-says-rajasthan-government-will-not-survive-congress-accused-horse-riding","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का दावा- कर्नाटक की तरह मुश्किल में राजस्थान सरकार, कांग्रेस ने बताया सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का दावा- कर्नाटक की तरह मुश्किल में राजस्थान सरकार, कांग्रेस ने बताया सपना
Sat, 13 Jul 2019 01:59 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में भाजपा नेताओं को मानना है कि गोवा और कर्नाटक की तरह प्रदेश में भी कांग्रेस के हालात सही नहीं है। भाजपा विधायक कह रहे हैं कि राजस्थान सरकार गिर सकती है क्योंकि इसका डर कांग्रेस नेताओं में साफ नजर आ रहा है। वहीं, कांग्रेस ने भाजपा के इस बयान को पूरा न होने वाला सपना करार दिया है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को लेकर विधानसभा परिसर में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस विधायक भयभीत हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गहलोत असुरक्षित महसूस कर रहे थे इसीलिए वह बयान दे रहे थे कि राज्य के लोग उन्हें मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। देवनानी ने कहा कि अगर हर गांव और गांव के लोग गहलोत को सीएम बनाना चाहते थे तो वह अपने ही बूथ से चुनाव न हारते।
विज्ञापन
बता दें कि अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा था कि कि अगर किसी को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाना था तो वह सिर्फ अशोक गहलोत था कोई और नहीं। प्रदेश की जनता उन्हें सीएम बनाना चाहती थी।
भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि गहलोत द्वारा 10 जुलाई को पेश किया गया बजट उनका आखिरी बजट होगा। गहलोत हर कुछ दिनों के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। इससे मालूम होता है कि पार्टी में चीजें ठीक नहीं हैं। राजस्थान में दो महीनों में राजनीतिक अस्थिरता होगी।
भाजपा विधायक कालीचरण सराफ ने राजस्थान में मध्यावधि चुनाव की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि गहलोत और पायलट के बीच अनबन ने सरकार को खतरे में डाल दिया है और यह कभी भी गिर सकती है।
भाजपा नेताओं के बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस मंत्री बीडी कल्ला ने कहा कि राजस्थान सरकार को कोई खतरा नहीं है और पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा, भाजपा नैतिकता की बात करती है लेकिन दूसरी ओर यह लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकारों को गिराने की कोशिश कर रही है।
कांग्रेस विधायक प्रशांत बैरवा ने कहा कि भाजपा विधायकों को खरीदने का प्रयास कर सकती है, लेकिन कांग्रेस के विधायक पार्टी को धोखा नहीं देंगे। पार्टी ने हमें प्रगति के अवसर दिए हैं। हम पार्टी को धोखा नहीं दे सकते। सभी विधायक पार्टी के साथ हैं।
बसपा विधायक राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि राजस्थान के सीएम को प्रदेश की मिट्टी का बेटा होना चाहिए जो गहलोत हैं। यह समाज के सभी वर्गों की इच्छा थी कि गहलोत सीएम बनें। बसपा के सभी छह विधायक गहलोत के साथ हैं और पांच साल तक उनके साथ रहेंगे।
निर्दलीय विधायक बाबूलाल नागर ने कहा कि भाजपा की सोच सच नहीं होगी। कांग्रेस के पूर्व नेता नागर ने कहा, सभी 12 स्वतंत्र विधायक कांग्रेस के साथ हैं और वे कांग्रेस पार्टी को अपनी मां मानते हैं। सरकार गहलोत के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी जो कि जनता के नेता हैं।