फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP protest in Jaipur police chased leaders and workers by running water canon arrests also took place

Jaipur: भाजपा का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर नेताओ-कार्यकर्ताओं को खदेड़ा, गिरफ्तारियां भी हुई

Tue, 13 Jun 2023 04:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 13 Jun 2023 04:30 PM IST
सार

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सचिवालय घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर खदेड़ा और कुछ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
BJP protest in Jaipur police chased leaders and workers by running water canon arrests also took place
पुलिस ने किया वाटर कैनन का उपयोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान भाजपा ने मंगलवार को जयपुर में गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में पांच हजार से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। हालांकि, पार्टी की और से दावा किया गया था कि इस प्रदर्शन में 40 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। 

विज्ञापन


सचिवालय का घेराव करने जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस दौरान पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया।  प्रदर्शन का समय सुबह 11 बजे तय किया गया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के नहीं पहुचने पर समय को बदलकर 12 और फिर 1 बजे किया गया। सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के समर्थकों के पहुंचने के बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल में प्रदेश में 22 फीसदी करप्शन बढ़ा है। हर विभाग में हो रही पोस्टिंग में करप्शन हो रहा है। वहीं, किरोड़ीलाल मीणा ने कहा कि अब भाजपा खनन और जल जीवन मिशन में हुए घोटाले का खुलासा करेगी। 



नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा  आज सचिवालय का दरवाजा खटखटाने आई है। ये ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि ईडी के भूत ने कांग्रेस की नींद हराम कर दी है। अब ईडी नाथी के बाड़े तक जाएगी। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा ये  सरकार पूरी तरह से  नाकामयाब हुई है। आने वाले चुनाव में जनता इनका हिसाब करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed