{"_id":"6426f843224e8afd16085c64","slug":"bjp-protest-in-jaipur-on-1-april-arun-singh-attacked-cm-gehlot-on-bomb-blast-case-accused-released-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा का कल जयपुर में प्रदर्शन, अरुण सिंह बोले- कमजोर पैरवी के कारण बरी हुए बम ब्लास्ट के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा का कल जयपुर में प्रदर्शन, अरुण सिंह बोले- कमजोर पैरवी के कारण बरी हुए बम ब्लास्ट के आरोपी
Fri, 31 Mar 2023 08:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 31 Mar 2023 08:42 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि गहलोत सरकार की कमजोर पैरवी के कारण जयपुर बम ब्लास्ट केस के आरोपी बरी हो गए। पिछले 4 साल से सरकार का रवैया तुष्टिकरण की नीति का रहा है। इसके विरोध में कल जयपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि जयपुर बम ब्लास्ट के मामले में राजस्थान सरकार की कमजोर पेरवी के कारण आरोपी सजा से बच गए। सीरियल बम ब्लास्ट केस में 71 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे। कई परिवारों में आजीविका चलाने वाले लोग आज भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान सरकार न्यायालय में बड़े वकील खडे़ नहीं कर पाई और ढंग से इस पूरे मामले में पैरवी नहीं कर पाई। जिससे होईकोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया। पिछले 4 साल से सरकार का रवैया तुष्टिकरण की नीति का रहा है। अरुण सिंह शुक्रवार को भाजपा प्रदेश -कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा- क्या यह प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी नहीं बनती कि जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को सजा दिलाए? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पीड़ित परिवारों की वेदना को समझना चाहिए। जिन परिवार के लोगों ने अपनों को खोया है उन परिवारों पर इस फैसले के आने के बाद क्या बीत रही होगी। सरकार की लापरवाही का दंश पीड़ित परिवार झेल रहे हैं, मृतकों के परिवार जो कई साल से न्याय का इंतजार कर रहे थे, उनके साथ राजस्थान सरकार ने मजबूत पैरवी न कर कुठाराघात किया है।
विज्ञापन
अरुण सिंह ने बताया कि सरकार के इस असंवेदनशील रवैया खिलाफ के जयपुर शहर भाजपा 1 अप्रैल को बड़ी चैपड़ पर प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में जयपुर शहर व मंडल पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन भाग लेंगे। इस दौरान सरकार से मांग करेंगे कि जयपुर बम ब्लास्ट के पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए।