फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP President CP Joshi says Congress President Kharge statement on PM father is wrong

Rajasthan Election: BJP अध्यक्ष जोशी बोले- खरगे बुजुर्ग हैं, पीएम के पिता पर अनुचित टिप्पणी नहीं करनी चाहिए

Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Nov 2023 10:42 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुजुर्ग हैं। प्रदेश के लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन खरगे को प्रधानमंत्री मोदी के पिता को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।

विज्ञापन
BJP President CP Joshi says Congress President Kharge statement on PM father is wrong
भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने की जनसभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शनिवार को जयपुर में महेंद्र पाल मीणा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुजुर्ग हैं। प्रदेश के लोग बुजुर्गों का सम्मान करते हैं, लेकिन खरगे को प्रधानमंत्री मोदी के पिता को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए। आज की सभा में वहां की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। न उत्साह था और न भीड़ थी। उल्टे सभा में भाजपा जिंदाबाद के नारे लग रहे थे। 

विज्ञापन


जोशी ने कहा- खरगे भाजपा पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पीठ थपथपा रहे हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि कांग्रेस राज के पांच वर्षों में सिर्फ घोषणाएं और झांसेबाजी हुई है। रिकॉर्ड इस सरकार की पोल खोल रहे हैं। राजस्थान महंगाई, महिला अपराध, दलितों पर अत्याचार, बेरोजगारी में नंबर एक है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि गांधी परिवार राजस्थान में सिर्फ पर्यटन के लिए आता है। प्रदेश को तिजोरी समझता है। यहां की जमीनों की अवैध खरीद फरोख्त करते हैं। चुनाव के समय जनता के बीच जाकर झूठे वादे कर यह आशा रखते हैं कि जनता कांग्रेस को दोबारा चुनेगी। यह उनकी सबसे बड़ी गलतफहमी सिद्ध होगी, क्योंकि खुद मुख्यमंत्री के बेटे को विश्वास है कि पिताजी सरकार को रिपीट नहीं करवा सकते, फिर जनता इन पर कैसे विश्वास करे। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed