फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Parivartan Yatra surrounded by its own workers in Rajsamand

Rajsamand: अपने ही कार्यकर्ताओं से घिरी परिवर्तन यात्रा; विरोध में यात्रा मार्ग पर लेट गया शख्स, जानें मामला

Thu, 14 Sep 2023 09:56 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Sep 2023 09:56 AM IST
सार

राजसमंद में बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ ने परिवर्तन यात्रा के काफिले को घेर लिया। फिर सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को समझाया और मामला शांत कराया।

विज्ञापन
BJP Parivartan Yatra surrounded by its own workers in Rajsamand
राजसमंद में परिवर्तन यात्रा का विरोध। - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान चुनाव में सत्ता वापसी के लिए शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अब तक कई बार विरोध का सामना करना पड़ा है। हर बार यात्रा विरोधियों के विरोध को दरकिनार कर निरंतर आगे बढ़ती रही है, लेकिन राजसमंद में यात्रा को अजीब विरोध देखने को मिला। राजसमंद पहुंची यात्रा को इस बार अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। अपने ही कार्यकर्ताओं ने यात्रा को घेर लिया। इतना ही नहीं एक शख्स तो यात्रा वाहन के आगे ही लेट गया।

विज्ञापन


यात्रा में शामिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान यात्रा में केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी मौजूद रहे। जैसे तैसे सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को समझाया और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यात्रा चारभुजा क्षेत्र के कितेला गांव के रोड पर यात्रा को विरोध किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ ने परिवर्तन यात्रा के काफिले को घेर लिया। इस दौरान एक व्यक्ति तो काफिले की कार के सामने रोड पर लेट गया। पुलिस ने उठाया। ये नजारा देख यात्रा में शामिल सतीश पूनिया कार के बाहर आए और लोगों से बातचीत की। पूनिया ने सभी को कहा कि आप बीजेपी के कार्यकर्ता हैं, पीएम मोदी और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने रखी ये मांग
पूनिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी बात है तो पांच लोग आएं। प्रदेशाध्यक्ष से मीटिंग करवा दूंगा। वहां अपनी बात रख देना। दरअसल, कार्यकर्ताओं की मांग कुंभलगढ़ विधासभा से आगामी चुनाव में वर्तमान विधायक का चेहरा बदलने की थी। पुनिया से कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंभलगढ़ से उम्मीदवार बदला जाए। 


बता दें राजसमंद में चार विधानसभा हैं। यह यात्रा नाथद्वारा, राजसमंद और कुंभलगढ़ विधानसभा से निकली। इस यात्रा में केंद्रीय मंदिर वीके सिंह, बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, राजसमंद सांसद दिया कुमारी थी। हर जगह यात्रा का धूमधाम से स्वागत किया गया। सड़कों पर फूल बरसाए गए। यात्रा के स्वागत में स्थानीय विधायक, प्रधान सरपंच सहित अन्य लोग भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed