फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP Parivartan Sankalp Yatra Third phase of journey from today Rajnath Singh will start from Ramdevra

BJP Parivartan Sankalp Yatra: तीसरे चरण की यात्रा आज से, रामदेवरा से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे शुरुआत

Mon, 04 Sep 2023 10:06 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 04 Sep 2023 10:06 AM IST
सार


बीजेपी के तीसरे चरण की परिवर्तन संकल्प यात्रा आज से शुरू हो रही है। रूणीचा नगरी  रामदेवरा से तीसरी परिवर्तन यात्रा का आगाज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, अर्जुनराम मेघवाल, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ समेत कई नेता इस दौरान मौजूद रहेंगे।
 

विज्ञापन
BJP Parivartan Sankalp Yatra Third phase of journey from today Rajnath Singh will start from Ramdevra
राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परमाणु शक्ति नगरी पोकरण के पास रामदेवरा से शुरू हो रही तीसरी परिवर्तन यात्रा 18 दिनों में दो हजार 574 किमी चलेगी। यह यात्रा जोधपुर संभाग, अजमेर और नागौर जिलों की 51 विधानसभाओं क्षेत्रों में जाएगी। इस यात्रा का समापन जोधपुर में होगा। भाजपा की परिवर्तन यात्राओं में यह यात्रा सबसे लंबी होगी। यात्रा के आगाज से पूर्व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाबा रामदेव समाधि स्थल पर विधिवत पूजा अर्चना करेंगे। वहीं पोकरण रोड़ स्थित विशाल पाड़ाल में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आमसभा में सम्बोंधित करेंगे।

विज्ञापन


परिवर्तन संकल्प यात्रा के आगाज के समय विशाल सभा को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भाजपा राजस्थान चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, यूपी के प्रभारी ओम माथुर, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनियां, राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी विजया राहटकर सहित कई भाजपा नेता और पदाधिकारी भी सम्बोधित करेंगे। यात्रा की पूरी कमान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत और पूर्व मंत्री मदन राठौड़ के हाथों में है।
विज्ञापन


परिवर्तन यात्रा को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।  प्रदेश स्तर के दिग्गजों द्वारा दी गई जिम्मेदारियां को वहन करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता महंत प्रताप पुरी महाराज, पूर्व विधायक शैतान सिंह राठौड़, युवा नेता आनंद सिंह राठौड़, प्रधान भगवत सिंह तंवर ने ग्रामीण क्षेत्रों में भीड़ जुटाने में पूर्ण रूप से जुटे हुए रहे। इसके साथ ही पोकरण शहर और रामदेवरा के सभी मार्गों को भारतीय जनता पार्टी के झंडों और होर्डिंग्स से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 हज़ार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट, 4 हेलीपेड तैयार
रामदेवरा से आज शुरू होने वाली तीसरे चरण की परिवर्तन यात्रा में आने वाले वीआईपी और वीवीआईपी नेताओं के लिए क्षेत्र में 4 हेलीपैड तैयार किए गए हैं। जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लिए सभा स्थल के पास ही हेलीपैड तैयार किया गया है। इसके साथ ही अन्य नेताओं के लिए रामदेवरा रोड पर स्थित पैनोरमा के समीप हेलीपैड तैयार किया गया है। एक अतिरिक्त हेलीपैड सीमा सुरक्षा बल में तैयार किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए राजकीय महाविद्यालय पोकरण परिसर में हेलीपैड तैयार किया गया है। सुबह में 40 हज़ार लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट पार्टी ने रखा है।

रामदेवरा में जाट धर्मशाला के पास आयोजित होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सभा को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौंबद कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिए हैं। इस दौरान उच्च अधिकारियों ने रक्षा मंत्री के साथ-साथ अन्य केंद्रीय नेताओं के आने वाले मार्ग और सभा स्थल से निकलने वाले काफिले के बारे में संपूर्ण जानकारी ली। रक्षा मंत्री की जेड प्लस सिक्योरिटी, सीआरपीएफ के जवान की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। प्रशासन और पुलिस ने भी कार्यक्रम में जुड़ने वाली भीड़ और सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने चार से पांच लेयर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया है, जिसमें पहली लेयर कार्यक्रम स्थल में मंच के पास रहेगी, दूसरी लेयर सभा स्थल के बाहर की सुरक्षा संभालेगी, तीसरी लेयर के जवान पार्किंग स्थल से सभा स्थल तक वाहनों की आवाजाही को रोकेंगे और चौथी लेयर के जवान मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी सादे वस्त्र में भी कार्यक्रम स्थल के चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाए रखेंगे।


ये है रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज सुबह 9:45 बजे पालम दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होकर 11:10 पर जैसलमेर पहुंचेंगे। 11:15 पर जैसलमेर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:35 पर रामदेवरा हेलीपैड पर उतरेंगे। 11:45 पर बाबा रामदेव समाधि पर पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12:10 बजे मंदिर से निकलकर भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही 1:25 पर रामदेवरा हेलीपैड से जैसलमेर के लिए रवाना होंगे। 1:45 पर जैसलमेर पहुंचेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह यात्रा शुरू होकर 51 विधानसभा में भ्रमण कर कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ परिवर्तन लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed