फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP organized Jan Aakrosh Mahasabha in Bharatpur

Bharatpur: जन आक्रोश महासभा का शंखनाद, पूनिया बोले- युवा इस बार वीक सरकार को परमानेंट डिलीट करेंगे

Fri, 17 Mar 2023 07:48 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Mar 2023 07:48 AM IST
सार

भरतपुर जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि 2023 में प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस सरकार को परमानेंट वीक करेंगे, लीक करेंगे और हमेशा के लिए डिलीट करेंगे।

विज्ञापन
BJP organized Jan Aakrosh Mahasabha in Bharatpur
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा ने जिला जन आक्रोश महासभाओं का शंखनाद कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बड़े जनसैलाब को भरतपुर जिला मुख्यालय पर संबोधित किया। उन्होंने किसान कर्जमाफी, पेपर लीक, बिगड़ी कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध इत्यादि जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला।

विज्ञापन


महासभा को डॉ. सतीश पूनियां ने संबोधित करने के बाद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ कूच किया और कांग्रेस सरकार की किसानों और युवाओं से की गई वादाखिलाफी को लेकर निशाना साधा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ सतीश पूनियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


डॉ. पूनियां ने कहा कि भरतपुर भगवान कृष्ण और वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की धरती है। इस वीर धरती ने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मुगलों को हराकर दिल्ली के किले के गेट को तोड़कर लाए और यही लोहागढ़ की धरती 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ेगी और हमेशा के लिए राजस्थान से विदा कर देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में 2023 में तीन चौथाई बहुमत की भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी एक और बड़ी ऐतिहासिक जीत के साथ प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पूरी तरह वीक है और जब सरकार वीक होती है तो पेपर लीक होते हैं। 2023 में प्रदेश की जनता और युवा कांग्रेस सरकार को परमानेंट वीक करेंगे, लीक करेंगे और हमेशा के लिए डिलीट करेंगे।


सीबीआई से जांच कराने से डर रही सरकार
प्रदेश में लगभग 19 बार पेपर लीक हुए हैं कांग्रेस शासन में और पेपर लीक के तार राजीव गांधी स्टडी सर्किल से जुड़े हुए हैं और इस स्टडी सर्किल से कांग्रेस पार्टी के नेताओं के तार जुड़े हुए हैं और कांग्रेस सरकार में बैठे हुए लोगों के तार भी जुड़े हुए हैं। बार-बार पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लीपापोती करके कांग्रेस सरकार में बैठे बड़े मगरमच्छों को बचाने का षड्यंत्र कर रहे हैं। इस मामले की सीबीआई से जांच कराने से डर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed