फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP national president J P Nadda says Congress government in Rajasthan betrayed people

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने किया लोगों के साथ विश्वासघातः जेपी नड्डा

Sun, 23 Aug 2020 04:00 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 23 Aug 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
BJP national president J P Nadda says Congress government in Rajasthan betrayed people
जेपी नड्डा - फोटो : amar ujala

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को पहली बार भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने राजस्थान व कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से राजस्थान की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, 'राज्य में अशोक गहलोत सरकार एक अकर्मण्य सरकार साबित हुई है। एक ऐसी सरकार साबित हुई है जिसने लोगो को राहत पहुंचाने की बजाय लोगों के साथ विश्वासघात किया है। अपनी राजनीति चमकाने के सिवाय और कोई काम उन्होंने नहीं किया है।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'जिस तरीके से राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं वो इस बात का सूचक है कि प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं हैं। अपराध इस बात का द्योतक है कि अपनो को बचाना और भाई भतीजावाद करना, अपना पराया करना इसके सिवाय आज राजस्थान की सरकार कुछ नहीं कर रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'राजस्थान में आज तक 3,83,076 मामले दर्ज हुए है। यह लगभग 80 प्रतिशत वृद्धि है। उसी तरह से महिला उत्पीड़न में पिछले साल के मुकाबले 122 प्रतिशत की वृद्धि है। दलित उत्पीड़न के लगभग 92 प्रतिशत मामले बढ़े हैं। आदिवासी उत्पीड़न में 101 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है।'

उन्होंने कहा कि 'बलात्कार, डकैती, लूटपाट के मामलों में बहुत बड़ी वृद्धि हुई है। यह आंकडे मैं आपके सामने इसलिए रख रहा हूं कि यह गहलोत सरकार की अकर्मण्यता, भाई भतीजावाद, सरकारी ढांचे के चरमराने का द्यौतक है।'

नड्डा ने कहा कि इन सारे विषयों को जनता तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेवारी और उनको इस बात के लिए उद्वेलित करने की भी जिम्मेवारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की है। हमकों इन पर जोर से आवाज उठानी चाहिए। हमको पूरी ताकत के साथ इन विषयों को रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बिजली के बिलो में बढोत्तरी की.. वायदा किया था कि हम बिजली का बिल नहीं बढ़ने देंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि 'गहलोत सरकार वादा खिलाफी के लिए ही जानी जाती है..इसको हमकों समझना चाहिए। घोषणा की थी कि हम बिजली के बिल नहीं बढ़ाएंगे और बिजली को बढ़ाना और उसके साथ-साथ नये तरीके इजाद करना, यह इस बात का भी द्यौतक है कि जिस तरीके से वहां पर घटनाएं चल रही हैं और प्रशासन चल रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed