फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Sudhanshu Trivedi attacked CM Ashok Gehlot Jaipur Rajasthan

Jaipur: BJP सांसद बोले- कांग्रेस शाहबानो केस में रात को कोर्ट खुलवा सकती है, पर वीरांगनाओं के लिए नियम पर अड़ी

Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
सार

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस राज्य में पीएफआई को जुलूस की परमिशन है, सर तन से जुदा के नारे लगते और सर तन से जुदा हो भी जाता है और सरकार सिर्फ सांसद और वीरांगनाओं को आवाज उठाने से रोक रही है, यह बेहद दुखद है।

विज्ञापन
BJP MP Sudhanshu Trivedi attacked CM Ashok Gehlot Jaipur Rajasthan
भाजपा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी रविवार को एक पुस्तक विमोचन कर्यक्रम में शामिल होने के लि जयपुर आए। यहां उन्होंने मीडियो से बात करते हुए कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।  

विज्ञापन


सांसद त्रिवेदी ने कहा, राजस्थान सरकार ने पुलवामा के शहीदों की वीरांगनाओं के साथ जो बर्ताव किया है वह दुखद और हृदय विदारक है। दुखद इसलिए है क्योंकि इसे किसी और घटना के साथ नहीं ले सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शुरू से ही पुलवामा पर जो नजरिया रहा है वो निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने जिस प्रकार पुलवामा हमले पर सवाल उठाए थे वो दर्शाता है कि कांग्रेस को शहीदों और उनकी शहादत से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

  
सरकार कहती है कि नियम कानून में बदलाव नहीं हो सकता, कांग्रेस तो वो पार्टी है जिसने शाहबानो के लिए आधी रात में सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे खुलवाए और संविधान में बदलाव कर नियम बदल दिए। दिक्कत नियम बदलने की नहीं है, इनकी मानसिकता ही शहीदों के पक्ष की नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस राज्य में पीएफआई को जुलूस की परमिशन है, सर तन से जुदा के नारे लगते और सर तन से जुदा हो भी जाता है और सरकार सिर्फ सांसद और वीरांगनाओं को आवाज उठाने से रोक रही है, यह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था एक मिसाल हुआ करती थीं, लेकिन अब हाल खराब है। राजस्थान में होने वाले चुनाव को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- हमको मालूम है जन्नत की हकीकत, लेकिन दिल को बहलाने के लिए ख्याल अच्छा है।


बता दें कि डॉ. सुधांशु त्रिवेदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब नरेंद्र से नरेंद्र तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे थे। यह किताब डॉ बुद्धि प्रकाश ने लिखी है जो प्लास्टिक सर्जन के रूप में जयपुर में कार्यरत है। डॉ. प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच और उनके विकास कार्यों को लेकर ये किताब लिखी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed