फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MP Kirori Lal Meena postponed strike After discussed with Minister Rajendra Yadav in Jaipur

Rajasthan: BJP सांसद मीणा ने सात दिन के लिए धरना स्थगित किया, गृह राज्यमंत्री राजेंद्र यादव से हुई ये बात

Sat, 04 Feb 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 07:04 PM IST
सार

प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामले की CBI जांच की मांग को लेकर पिछले 12 दिन से जयपुर में धरने पर बैठे बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा ने सरकार से वार्ता के बाद 7 दिन के लिए अपना धरना स्थगित कर दिया है। मंत्री राजेंद्र यादव ने पेपर लीक की CBI जांच से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
BJP MP Kirori Lal Meena postponed strike After discussed with Minister Rajendra Yadav in Jaipur
भाजपा सांसद मीणा ने स्थगित किया धरना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे डॉक्टर किरोडी लाल मीणा शनिवार को अचानक सैकड़ों युवाओं के साथ जयपुर कूच कर गए। जयपुर में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव से बातचीत के बाद डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने अपना आंदोलन 7 दिन के लिए स्थगित कर दिया। किरोड़ीलाल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराने सहित कई मांगों को लेकर पिछले 12 दिन से जयपुर के आगरा रोड पर घाट की गूणी के पास धरना दे रहे थे। लेकिन सरकार ने CBI जांच से साफ इनकार कर दिया है, अन्य मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


अगले 7 दिनों में सरकार हमारी मांगों का कोई सकारात्मक हल निकालेगी
किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘सरकार की तरफ से गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव जी बड़े सौहार्दपूर्ण माहौल में सकारात्मक बातचीत हुई है।  मंत्री ने आश्वासन दिया है कि, अगले 7 दिनों के भीतर सरकार हमारी मांगों का कोई सकारात्मक हल निकालेंगे। जो जल्द ही जनता के सामने आ जाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 तारीख को दौसा आ रहे हैं। तब तक के लिए हमने आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है। इस दौरान अगर सरकार की तरफ से कोई संतोषजनक हल नहीं निकाला गया, तो दोबारा आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


किरोड़ी लाल ने जो नाम बताए, सबकी जांच होगी
राज्य सरकार की तरफ से मंत्री राजेंद्र यादव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने जो भी नाम बताए हैं, उन सबके खिलाफ जांच होगी और चाहे कोई कितना ही बड़ा आदमी हो क्यों ना हो, उसे जेल भेजा जाएगा। राजस्थान सरकार नकल के सख्त खिलाफ है। हम लोग किसी को छोड़ने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नरेट पर हुई किरोडीलाल और मंत्री राजेंद्र यादव की वार्ता
शनिवार की दोपहर किरोड़ीलाल मीणा अपने समर्थकों और सैंकड़ों युवाओं के साथ जयपुर के शहीद स्मारक के लिए रवाना हुए। वह दोपहर में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट पहुंचे। जहां सांसद किरोड़ीलाल और गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव के बीच बातचीत हुई। इसके बाद किरोड़ीलाल ने अपने धरने को 7 दिन के लिए स्थगित करने का फैसला लिया। मंत्री यादव ने इस बैठक में मीणा की 4 में से 3 मांगों को पूरा करने का वादा किया। इसके बाद मीणा ने मीडिया से कहा- हमारी मांगों पर मंत्री से बातचीत हुई है। फिलहाल आंदोलन स्थगित कर दिया गया है।

डीजीपी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी 7 दिन बाद सांसद किरोड़ीलाल से बात करेगी
मंत्री राजेंद्र यादव ने बताया कि डीजीपी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जांच कमेटी 7 दिन बाद सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा से बातचीत करेगी। जिसमें अब तक हुई कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की रिपोर्ट रखी जाएगी। डॉ किरोड़ी लाल ने जो मांगे रखी हैं, उन पर सरकार पॉजिटिव सोच के साथ एक्शन ले रही है। हालांकि भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच से मंत्री ने साफ इनकार कर दिया।

ये हैं सांसद किरोड़ीलाल की मुख्य मांगें और सरकार के जवाब-
  • किरोड़ीलाल की मांग-  रीट, कॉन्स्टेबल, RAS समेत 16 भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक हुए।  50 लाख से ज्यादा युवाओं का भविष्य असमंजस में है। इन सभी भर्ती परीक्षाओं की CBI जांच करवाई जाए। 
  • मंत्री का जवाब- सीबीआई जांच की कोई आवश्यकता नहीं है, राजस्थान सरकार की जांच एजेंसियां सक्षम हैं। राजस्थान पुलिस ने ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
  • किरोड़ीलाल की मांग-प्रदेश में सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के युवाओं को तवज्जो मिल रही है। जिसकी वजह से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में राजस्थान में सरकारी नौकरियों में प्रदेश के युवाओं को ही 95% तक आरक्षण दिया जाए। 
  • मंत्री का जवाब - सरकार हाईकोर्ट के निर्णय पर मंथन करेगी।
  • किरोड़ीलाल की मांग- सीएचए के 28000 संविदाकर्मियों को फिर से नौकरी पर बहाल किया जाए। साथ ही सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े लाखों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।
  • मंत्री का जवाब - CHA कर्मचारियों को बजट में राजस्थान सरकार के हेल्थ डिपार्टमेंट में एडजेस्ट किया जाएगा।
  • किरोड़ीलाल की मांग-राजस्थान में भर्ती परीक्षा के दौरान दूसरे राज्यों की फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसे रोकने के लिए प्रभावी रणनीति के तहत कार्रवाई की जाए।
  • मंत्री का जवाब - फर्जी डिग्रियों की जांच करवाई जाएगी। भर्ती परीक्षाओं में डिग्री और सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन के बाद ही नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed