'जीते तो सोनिया-राहुल को वापस भेज देंगे इटली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैसे-जैसे 2014 के लोकसभा चुनावों की तारीखें पास आती जा रही हैं वैसे-वैसे नेताओं के एक दूसरे पर कसे जाने वाले तंज सुर्खियां बटोर रहे हैं।
बीजेपी के एक सांसद हीरालाल रेगर ने राजस्थान के टोंक जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर बीजेपी फिर से सत्ता में आ गई तो सोनिया और राहुल के कपड़े उतार कर उन्हें फिर से इटली वापस भेज देंगे।
हालांकि बाद में हीरालाल रेगर ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली लेकिन तब तक उनके इस बयान से हंगामा मच चुका था।
हालांकि उन्होंने अपने माफीनामे में कहा कि मैंने किसी की नाम नहीं लिया था। यदि मेरी बात से किसी की भावनाएं आहत हुई हों तो मैं माफी मांगता हूं।
कांग्रेस ने की बयान की निंदा
हीरालाल के इस बयान पर कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत की है।
ज्यों-ज्यों चुनाव तारीखें नजदीक आती जा रही है त्यों-त्यों नेताओं के जुबानी हमले भी तेज होते जा रहे हैं। कुछ दिन पहले सहानरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद ने बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को जान से मारने धमकी दी थी।