{"_id":"647085d2c66b9059860d5d84","slug":"bjp-mla-sharma-said-gehlot-government-should-conduct-survey-of-damage-caused-by-storm-give-compensation-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा विधायक शर्मा बोले- तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराए गहलोत सरकार, लोगों को जल्द दे मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा विधायक शर्मा बोले- तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराए गहलोत सरकार, लोगों को जल्द दे मुआवजा
Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 May 2023 03:41 PM IST
सार
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में तूफान से हुए नुकसान का सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार जल्द से जल्द सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दे।
विज्ञापन
भाजपा विधायक रामलाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने प्रदेश में आए तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान के सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार सर्वे कराकर लोगों को मुआवजा दे और लोगों को राहत पहुंचाए।
विज्ञापन
रामलाल शर्मा ने कहा कि तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं से प्रदेश में सिर्फ पशुओं की हानि नहीं हुई है, बल्कि जनहानि भी हुई है। प्रत्येक व्यक्ति को कोई न कोई नुकसान जरूर हुआ है। चाहे दीवार, टीन शेड या पेड़ गिरने के मामले हों प्रदेश के लोगों को भयंकर नुक़सान हुआ है। सरकार यदि संवेदनशील है, तो तत्काल सर्वे करवाकर मुआवजे की घोषणा करें और जनता को राहत पहुंचाने का काम करे।
विज्ञापन
रामलाल शर्मा ने कहा इससे पहले प्रदेश के किसानों को ओलावृष्टि और शीत लहर की वजह से नुकसान हुआ था। लेकिन सरकार ने इसकी गिरदावरी नहीं कराई, जिससे किसानों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
गुरुवार को प्रदेश में आए आंधी-तूफान के कारण प्रदेश के कई लोग हताहत हुए हैं और पशु हानि भी हुई है। भाजपा मांग करती है कि सरकार जल्द से जल्द सर्वे करवाकर लोगों के नुकसान की भरपाई करे।