{"_id":"6424366ea871f02def0cd773","slug":"bjp-mla-satish-poonia-attacked-the-gehlot-government-after-the-acquittal-of-the-jaipur-bomb-blast-accused-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बम ब्लास्ट के आरोपी बरी, BJP विधायक पूनिया ने सरकार की पैरवी पर उठाए सवाल, तुष्टिकरण का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बम ब्लास्ट के आरोपी बरी, BJP विधायक पूनिया ने सरकार की पैरवी पर उठाए सवाल, तुष्टिकरण का लगाया आरोप
Wed, 29 Mar 2023 06:30 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 29 Mar 2023 06:30 PM IST
सार
राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक सतीश पूनिया ने जयपुर बम सीरियल बम ब्लास्ट के सभी दोषियों के बरी होने पर सवाल खड़े करते हुए गहलोत सरकार की ओर से पैरवी पर सवाल खड़े करते हुए शंका जाहिर की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक सतीश पूनिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतीश पूनिया ने कहा है कि राज्य सरकार की न्यायिक पैरवी की लापरवाही संदेह पैदा करती है, यह कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर बम ब्लास्ट मामले पर बयान जारी कर कहा कि, 13 मई 2008 को शांतिपूर्ण शहर जयपुर में बम धमाके हुये, जिसमें 71 लोग मारे गये थे, कालांतर में दिसंबर 2019 में इन्हीं में से 1 आरोपी को फांसी की और 3 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन सब आरोपियों को बरी कर दिया है। इतने बड़े संज्ञेय अपराध में उन सबका बरी होना, यह राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की पैरवी पर शंका पैदा करता है।जिस तरीके से एटीएस ने सबूत पेश किये, कांट-छांटकर कर पेश किये और न्यायालय ने जिस तरीके से कहा है कि पैरवी ठीक तरीके से नहीं हुई, सबूत ठीक तरीके से नहीं आये, जांच का जो पक्ष है वह शंका पैदा करता है।
विज्ञापन
यह भी कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा
ऐसे में इस तरीके के संगीन मामले में राज्य सरकार की न्यायिक पैरवी की लापरवाही यह संदेह पैदा करती है। मुझे लगता है कि यह भी कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है।