फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP MLA challenges Speaker order to merge BSP MLAs with Congress

बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय के स्पीकर के आदेश को भाजपा विधायक ने दी चुनौती

Wed, 29 Jul 2020 06:43 AM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर Published by: अवधेश कुमार Updated Wed, 29 Jul 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
BJP MLA challenges Speaker order to merge BSP MLAs with Congress
बसपा

छह बसपा विधायकों के कांग्रेस में विलय को लेकर भाजपा विधायक मदन दिलावर ने मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में तीसरी याचिका लगाई है। इससे पहले मंगलवार सुबह को ही दिलावर ने हाईकोर्ट में सोमवार को विधानसभा सचिवालय की ओर से दी गई उस जानकारी के खिलाफ याचिका लगाई, जिसमें स्पीकर द्वारा विलय से संबंधित उनकी शिकायत खारिज किए जाने की बात कही गई थी। 

विज्ञापन


दिलावर ने वकील ने कहा, जब हमें स्पीकर के पूरे आदेश की प्रति मिली तो हमने इस आदेश के खिलाफ दूसरी याचिका दी। नई याचिका में राज्य विधानसभा से छह बसपा विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


शेखावत की अर्जी पर गहलोत सरकार से मांगा जवाब

करीब 900 करोड़ के सहकारी घोटाला मामले में निचली अदालत द्वारा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य के खिलाफ जांच के आदेश पर रोक लगाने से संबंधित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट ने अशोक गहलोत सरकार से जवाब मांगा है। हालांकि, निचली अदालत के आदेश पर रोक नहीं लगाई। याचिका नवप्रभा बिल्डटेक प्रा. लि. के निदेशक केवल चंद डकालिया ने दी है, जिन्हें शेखावत से जुड़ा माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed