{"_id":"582d562e4f1c1b5536900490","slug":"bjp-mla-bhawani-singh-claims-ambani-adani-had-prior-knowledge-of-the-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video: बीजेपी MLA का दावा, अंबानी-अडानी को थी नोटबंदी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बीजेपी MLA का दावा, अंबानी-अडानी को थी नोटबंदी की जानकारी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कोटा से बीजेपी विधायक भवानी सिंह का एक वीडियो अपनी ही पार्टी को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। वीडियो में भवानी सिंह ने नोटबंदी पर आरोप लगाया है कि अडानी और अंबानी को जानकारी पहले से ही थी। उन्होंने कहा, “अडानी, अंबानी अतराम-सतराम इन सब को पहले ही पता था। इनको हिंट दे दिया गया। उन्होंने अपना कर लिया।”
विज्ञापन
बुधवार को वायरल हुए 33 सेकेंड के वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि नए नोट की क्वालिटी थर्ड क्लास की है, लेते ही लगता है नोट नकली है। इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं जिसके कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
विज्ञापन
हालांकि एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में उन्होंने कहा कि ये वीडियो कुछ पत्रकारों के संग उनकी अनौपचारिक बातचीत का है जिसे हेरफेर के साथ पेश किया जा रहा है। भवानी सिंह विवादास्पद बयान के लिए मशूहर हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि कोटा में बिहारियों के कारण क्राइम बढ़ रहा है।
विज्ञापन
#WATCH: BJP MLA from Rajasthan's Kota Bhawani Singh claims Ambani & Adani had prior knowledge of the #DeMonetisation of Rs 500 & 1,000 notes pic.twitter.com/L8FRp1NofD
— ANI (@ANI_news) November 17, 2016