{"_id":"61c362a82f08d06558181adf","slug":"bjp-mla-accused-of-insulting-maharana-pratap-karni-sena-warned","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: भाजपा विधायक पर महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप, करणी सेना ने दी चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद: भाजपा विधायक पर महाराणा प्रताप के अपमान का आरोप, करणी सेना ने दी चेतावनी
Wed, 22 Dec 2021 11:08 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:08 PM IST
सार
करणी सेना ने भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि जयपुर आने पर उनका अच्छे से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
maharana pratap
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को उदयपुर से सटी मदार पंचायत में राज्यपाल कलराज मिश्र के कार्यक्रम के दौरान गोगुंदा विधायक प्रताप गमेती को महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई, जिसे उन्होंने पैरों के पास रख दिया। हालांकि आपत्ति जताए जाने के बाद विधायक ने तस्वीर को हटा लिया।
विज्ञापन
इसे महाराणा प्रताप का अपमान बताते हुए करणी सेना भड़क गई है। कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। करणी सेना ने भाजपा विधायक को धमकी देते हुए कहा कि जयपुर आने पर उनका अच्छे से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष भंवर सिंह सलादिया के वायरल आडियो में उन्होंने गोगुंदा विधायक को कहा कि एमएलए साहब अपनी आदत सुधार लो। आप एमएलए की हैसियत से रहो, अपमान करने की जरूरत नहीं है। जब आपको महाराणा प्रताप का सम्मान करना नहीं आता तो आप मोमेंटों क्यों लेते हो? विधानसभा में आओ, हम फिर बताएंगे। जयपुर में आपका अच्छे से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन