{"_id":"6480a1e35db21ee2310668cc","slug":"bjp-leaders-opposed-the-ud-tax-and-user-charge-of-municipal-corporation-in-bharatpur-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: निगम के यूडी टैक्स-यूजर चार्ज का विरोध, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- कंपनी भगाओ, भरतपुर बचाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: निगम के यूडी टैक्स-यूजर चार्ज का विरोध, भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, कहा- कंपनी भगाओ, भरतपुर बचाओ
Wed, 07 Jun 2023 08:57 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Jun 2023 08:57 PM IST
सार
यूडी टैक्स और यूजर चार्ज को लेकर भरतपुर में भाजपा नेताओं ने नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस भाजपा नेताओं ने नगर निगम आयुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें यूडी टैक्स यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर में यूडी टैक्स और यूजर चार्ज को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल के साथ विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम कार्यालय के समाने धरना देकर भाजपा नेताओं ने 'कंपनी भगाओ, भरतपुर बचाओ' के नारे लगाए। भाजपा नेता बिजलीघर चौराहे पर एकत्रित होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे और निगम आयुक्त सुभाष गोयल को यूडी टैक्स और यूजर चार्ज के विरोध में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषि बंसल ने कहा कि यूडी टैक्स के नाम पर व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। नगर निगम की संबंधित फर्म के द्वारा गलत तरीके से यूडी टैक्स की गणना कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। अगर, नगर निगम के द्वारा आगामी 10 दिनों में यूडी टैक्स की अनियमितताओं को दूर नहीं किया और संबंधित कंपनी को नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
साथ ही लोगों को भरतपुर बंद का भी आह्वान किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरधारी तिवारी, सत्येन्द्र गोयल, पार्षद रूपेन्द्र जघीना, मंत्री मुकेश सिंघल, भाजपा नेता उदय सिंह, अनिल लोहिया, विष्णु लोहिया, पार्षद नरेश जाटव सहित काफी संख्या में भाजपाई नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन