{"_id":"64fdf2ec587dda5533018d64","slug":"bjp-leader-shekhawat-congress-only-gave-slogan-of-removing-poverty-we-removed-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी हमने हटाई, परिवर्तन संकल्प यात्रा में बोले शेखावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, गरीबी हमने हटाई, परिवर्तन संकल्प यात्रा में बोले शेखावत
Sun, 10 Sep 2023 10:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 10 Sep 2023 10:16 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा ही दिया है, इसके लिए कुछ किया नहीं हैं। लेकिन, भाजपा ने गरीबों के लिए काम किया है। इसका परिणाम है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
शेखावत ने कांग्रेस पर बोला हमला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि गरीब का कल्याण भाजपा का मूल विचार है। जनसंघ के जमाने से ही इस विचार को आगे बढ़ाते हुए भाजपा की सरकारें गरीब कल्याण के लिए काम करती है। कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया। वे देश से एक भी गरीब को ऊपर नहीं उठा सके, लेकिन मोदीजी के नेतृत्व में हमने उस पर काम किया।
विज्ञापन
देश में साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकल गए। मोदी सरकार ने एक तरफ गरीबों के जीवन में परिवर्तन का काम किया, दूसरी तरफ देश की शक्ति और सामर्थ्य बढ़ाने का काम किया। आज उसका परिणाम है कि भारत के निशान चांद और मंगल पर हैं और सूरज के ताप को नापने के लिए भारत का आदित्य यान रवाना हो गया।
विज्ञापन
शेखावत रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में परिवर्तन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कि जी-20 समिट से भारत की प्रतिष्ठा और रूतबा बढ़ा है। मोदीजी ने अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने का काम किया, जो अर्थव्यवस्था 15वें-16वें नंबर पर आती थी। वह मोदीजी के कार्यकाल में कोरोना आपदा के बावजूद पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं सामान्य मानवी के जीवन में परिवर्तन लाने के मुख्य उद्देश्य को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। हमने घर-घर बिजली पहुंचाई। गरीब माताओं-बहनों को उज्जवला योजना के जरिए गैस सिलेंडर दिया। जनधन खाते खुलवाए। इससे सरकार की योजनाओं का पैसा सीधा उनके खाते में जाता है।
कांग्रेस ने जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार किया
शेखावत ने कहा कि हमने माताओं-बहनों की परेशानी को देखते हुए जल जीवन मिशन चलाया। इसके माध्यम से महिलाओं को सिर पर पानी ढोने के बोझ से मुक्ति दिलाने का काम हो रहा है। पूरे देश में इस योजना में अच्छा काम हो रहा है, लेकिन राजस्थान को देखकर दुख होता है। यहां 30 हजार करोड़ रुपए दिए, लेकिन इस सरकार ने आठ हजार करोड़ रुपए ही खर्च किए। इसमें भी भ्रष्टाचार हुआ है। मैं जिम्मेदारी से कहता हूं कि हमारी सरकार आने पर जांच आगे बढ़ेगी और पानी में जिसने भ्रष्टाचार किया है, उसे जेल होगी। हम 2024 तक हर घर में पानी पहुंचाकर रहेंगे।
गहलोत सरकार ने की वादाखिलाफी
शेखावत ने कहा कि यह सरकार वादाखिलाफी की सरकार है। इसने किसान का कर्ज माफ नहीं किया। किसानों की जमीन नीलाम हो रही हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इस सरकार ने बिजली के लिए किसानों को रुलाने का काम किया है। प्रदेश में लगातार 17 पेपर लीक हुए। मुख्यमंत्री जी कहते रहे कि पेपर लीक में कोई नेता या अधिकारी नहीं है, लेकिन आरपीएससी का सदस्य, एक नेता और अधिकारी जेल गए। अब इस सरकार को बदलना है। इस सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार की कैपिटल बनाकर छोड़ दिया।
सनातन धर्म पर पहुंचाई चोट
शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार भारतीय संस्कृति के मानबिंदुओं की रक्षा नहीं कर पाई। हमारे तीज त्योहारों पर प्रतिबंध लगाए। समाज विशेष के त्योहारों पर चाक-चौबंद व्यवस्था की। पीएफआई जैसे संगठन को पुलिस सुरक्षा में जुलूस निकालने की अनुमति दी गई। भगवान की झांकियों और शोभायात्राओं पर पथराव भी किया गया।