फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Rajendra Rathore attacked Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

Rajasthan: भाजपा नेता बोले- भारत जोड़ों यात्रा में मनरेगा के लोगों को लाया जा रहा, राहुल की दाढ़ी पर कही ये बात

Sat, 10 Dec 2022 11:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 10 Dec 2022 11:02 PM IST
सार

भाजपा नेता राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में स्कूली बच्चों और मनरेगा कार्मिकों को उतारा जा रहा है। उनसे ताली बजवाकर राहुल गांधी का नाटकीय तरीके से अभिनंदन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
BJP leader Rajendra Rathore attacked Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra
राहुल गांधी और राजेंद्र राठौड़। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत कुमार बिस्वा ने राहुल गांधी की बढ़ी हुई दाढ़ी को लेकर उनकी तुलना सद्दाम हुसैन से की थी। अब राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी राहुल की दाढ़ी पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा- राहुल गांधी दाढ़ी बढ़ाकर देश के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल ये दिखाना चाहते हैं कि वे इस यात्रा में इतना व्यस्त हैं कि उनके पास दाढ़ी बनाने तक की भी फुर्सत नहीं है, जबकि हकीकत यह है कि उनकी इस यात्रा से आम लोगों का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में स्कूली बच्चों और मनरेगा कार्मिकों को उतारा जा रहा है। उनसे ताली बजवाकर राहुल गांधी का नाटकीय तरीके से अभिनंदन करवाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ये दर्शाने की कोशिश कर रही है कि राहुल गांधी यात्रा में बहुत व्यस्त है, उनके पास दाढ़ी बनवाने तक की नहीं है फुर्सत, लेकिन लोकतंत्र में ये बातें चलने वाली नहीं हैं। अब हिंदुस्तान का लोकतंत्र परिपक्व हो चुका है। हम आज आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इन सब के बीच सबसे खास बात यह है कि देश की जनता कांग्रेस की कथनी और करनी को भलीभांति समझ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed