फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Rajendra Rathod says will field wrestlers in front of CM Gehlot and Sachin Pilot

Rajasthan: राजेंद्र राठौड़ बोले- सरकार का जाना तय, गहलोत-पायलट के सामने उतारेंगे पहलवान

Sun, 22 Oct 2023 07:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 Oct 2023 07:30 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों ने अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। प्रचार के साथ नेताओं की बयानबाजी भी जारी है। भाजपा नेता राठौड़ ने रविवार को कांग्रेस पर तंज कसा।

विज्ञापन
BJP leader Rajendra Rathod says will field wrestlers in front of CM Gehlot and Sachin Pilot
भाजपा की परिवर्तन यात्रा को लेकर बोले राजेंद्र राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने शनिवार को प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसी दिन कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट में 33 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। 18 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के चेहरे साफ हो गए। रविवार को नेता प्रतिपक्ष और तारानगर से चुनाव लड़ रहे राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा लोगों के सामने आ गया है, इसलिए सरकार का जाना तय है। 

विज्ञापन


कांग्रेस की पहली सूची को लेकर  राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि ये घबराहट की निशानी है। मैं कह रहा हूं ना, लोकतंत्र में युद्ध है। युद्ध में एक तरफ सेनानायक खड़े हैं, भाजपा का झंडा लेकर और दूसरी तरफ युद्ध का मैदान खाली है। आओ, मैदान सजा हुआ है, सामने आओ। वे तो अगस्त में उम्मीदवार उतार रहे थे। लेकिन, अब सीएम गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा चुप हैं।  
विज्ञापन


सीट बदले जाने पर क्या बोले?
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उनके घबराकर सीट बदलने वाले बयान पर राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा -  'मैं उस सीट पर गया हूं, जो आजादी के बाद सिर्फ दो बार भाजपा ने जीती है, जिसमें एक बार मैं जीता हूं। तरकश के तीर तो अब चलेंगे, जब धरती पर खंदक की लड़ाई होगी। देखते हैं, विजय का हमारा रथ रुकता है या उनका रास्ता रुकता है। ये समय बताएगा। बड़बोलापन अब धरती पर आएगा, जब आंख से आंख मिलाकर धरातल की लड़ाई होगी, तब देखेंगे वे कहां हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के ओएसडी पर कसा तंज
मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा की सचिन पायलट से हुई मुलाकात पर तंज कसते हुए राठौड़ ने कहा कि बेचारी कांग्रेस की हालत देखिए। अब कांग्रेस में कार्यकर्ता और पदाधिकारी नहीं, मुख्यमंत्री के ओएसडी, जो अब तक सरकारी नुमाइंदे हैं, वे कांग्रेस की राजनीति की बात करेंगे। यह डिजाइन बॉक्स ने पिछले चार महीनों जो सरकार चलाई, अब उस सरकार की असलियत भी सामने आ गई। अब विज्ञापन की सरकार को धरती पर उतरना पड़ेगा, जब मालूम पड़ेगा कि धरती नीचे से कितनी खोखली है। 


गहलोत-पायलट के सामने भाजपा उतारेगी पहलवान
कांग्रेस ने सरदारपुरा से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और टोंक से सचिन पायलट को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा इनके सामने किसे मैदान में उतारेगी ? इस सवाल के जवाब में राठौड़ बोले - जब पार्टी उम्मीदवार उतारेगी, उस दिन तिल देखना, उसकी धार देखना, समय देखना। समय के साथ-साथ इनको चुनौती देने वाले लोगों को देखना। हमारे पहलवान मालिश करके तैयार हो रहे हैं और जल्दी मैदान में कूद पड़ेंगे। इन दोनों सीटों पर हम धरती धरती पुत्रों को उतारेंगे। हम उन लोगों को उतारेंगे जो मेरा बूथ सबसे मजबूत की बात कहते हुए चुनाव मैदान में उतरेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed