फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP leader Jitendra Meena demanded CM Ashok Gehlot to increase the security of Satish Poonia

Rajasthan: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया पर जानलेवा हमला, जितेंद्र मीणा ने CM गहलोत से की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Tue, 14 Mar 2023 10:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 14 Mar 2023 10:15 PM IST
सार

भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने कहा- कोटा से बूंदी जाते समय सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमला होता है। उनकी हत्या की कोशिश की गई। ये षड्यंत्र आखिर कौन कर रहा है, इस बात का गंभीरता से पता लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन
BJP leader Jitendra Meena demanded CM Ashok Gehlot to increase the security of Satish Poonia
सतीश पूनिया से मिले आदिवासी समाज के लोग। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वीरांगनाओं के समर्थन में 11 मार्च को जयपुर में भाजपा द्वारा किए गए प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार के इशारे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के खिलाफ कुछ उपद्रवियों ने नारेबाजी की। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों, युवाओं और आदिवासी सहित समस्त 36 कौम में आक्रोश है। 

विज्ञापन


यह बातें पूर्वी राजस्थान और उदयपुर संभाग के वागड़ अंचल से जयपुर आए आदिवासी समाज के लोगों ने कहीं। उन्होंने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय और जनसंवाद केंद्र पर सतीश पूनियां से मुलाकात कर उन्हें आशवस्त किया कि राजस्थान का समस्त आदिवासी समाज भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूती से खड़ा है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

 
आदिवासी समाज के लोगों ने भाजपा के आंदोलन में अराजक तत्वों द्वारा किए गए उपद्रव की कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि सरकार अपनी खिसकती हुई जमीन से बौखलाकर ऐसे षड्यंत्रों के जरिए भाजपा को बदनाम करने के हथकंडे अपनाती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मीणा ने आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वीरांगनाओं के संवेदनशील मुद्दे को लेकर सांसद किरोड़ी लाल मीणा धरने पर बैठे हुए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार सुन नहीं रही थी। पुलिस ने किरोड़ी लाल मीणा के साथ अभद्रता की, उनके कपड़े उतारे और उनके साथ मारपीट की गई। 

इसके विरोध में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 11 मार्च को जयपुर में विरोध किया तो षड्यंत्रकारियों ने प्रदर्शन में शामिल होकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के खिलाफ नारेबाजी की गई। ये कैसी विडंबना है कि कांग्रेस सरकार समाजों में विद्रेष फैलाना चाहती है। कांग्रेस की सरकार समाजों में भेदभाव करने में लगी हुई है।

इससे पहले कोटा से बूंदी जाते समय सतीश पूनिया की गाड़ी पर हमला होता है। उनकी हत्या की कोशिश की गई। ये षड्यंत्र आखिर कौन कर रहा है, इस बात का गंभीरता से पता लगाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री आशोक गहलोत  सतीश पूनिया के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र को देखते हुए उनकी सुरक्षा मजबूत करें। 

सतीश पूनिया ने कहा कि, भाजपा सभी समाजों को भागीदारी और सम्मान देती है। इससे बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता कि जनजाति समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति हैं, यह हम सबका गौरव है।

भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को गौरव दिवस के रूप में मनाने से लेकर आप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखिए कि गोविंद गुरू का मान-सम्मान और स्वाभीमान बढ़ाने के लिए वह मानगढ़ धाम पधारे। हम सब लोग जब किसान की बात करते हैं तो किसान कोई एक जाति नहीं है, वह सब लोग किसान हैं जो खेती से जुड़े हुए काम-काज करता है, जिसमें पशुपालन, डेयरी, खेती इत्यादि कार्य करते हैं। इसलिए किसानों के बीच में सामाजिक सद्भाव यह समाज और देश की जरूरत है। 

पूनिया ने कहा कि 40 साल से राजनीति में हूं, मैं किसी व्यक्ति और कौम का अपमान नहीं करता। सबको साथ लेकर चलना ही हमारी जिम्मेदारी है और सबको सम्मान देना हमारी संस्कृति है। 

जो कांग्रेस पार्टी बरसों-बरस सत्ता में रही, प्रदेश में उसकी सत्ता को चुनौती मिल रही है, क्योंकि कांग्रेस ने जाति, पंथ, मजहब की राजनीति की है। अब उनको लग रहा है कि राजस्थान में उनकी जमीन खिसक रही है तो इस तरह जातियों को लड़ाने का षड्यंत्र शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed