फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP formed committee to calm dissatisfaction arising from ticket distribution in Rajasthan

Rajasthan Election 2023: पहली सूची से नाराज नेताओं को साधने भाजपा ने बनाई कमेटी, मेघवाल बोले- सब पार्टी के हैं

Wed, 11 Oct 2023 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 11 Oct 2023 03:27 PM IST
सार

चुनाव संकल्प पत्र समिति के संयोजक अर्जुन राम मेघवाल कहा कि जो नेता दावेदारी कर रहे थे, उन्हें टिकट नहीं मिला, इससे समर्थकों में नाराजगी होना आम बात है। सभी पार्टी के लोग हैं, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। 

विज्ञापन
BJP formed committee to calm dissatisfaction arising from ticket distribution in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद कई सीटों पर असंतोष और विरोध के स्वर उठ रहे हैं। जिसे शांत करने के लिए भाजपा ने एक कमेटी का गठन किया है। केंद्रीय मंत्री  कैलाश चौधरी की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में 10 नेताओं को शामिल किया गया है। कमेटी नाराज नेताओं और कार्यकर्ताओं को शांत कराकर, प्रत्याशियों का समर्थन कराने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


चुनाव संकल्प पत्र समिति के संयोजक अर्जुन राम मेघवाल बताया कि डैमेज कंट्रोल करने के लिए ये कमेटी बनाई गई है। मेघवाल ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण, टिकट मांगने वालों की संख्या भी ज्यादा होती है, लेकिन सबको टिकट नहीं मिल सकता है। पार्टी ने सभी की राय और फीडबैक के आधार पर 41 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। जो नेता दावेदारी कर रहे थे, उन्हें टिकट नहीं मिला, इससे समर्थकों में नाराजगी होना आम बात है। सांसद कैलाश चौधरी इस कमेटी के अध्यक्ष हैं। कमेटी के सभी नेता पार्टी के सभी नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं से बात करेंगे, उनको समझाने का काम करेंगे। सभी भाजपा के लोग हैं। कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है, जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, जिन नेताओं के टिकट कटे हैं या जिन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया है उनमें से कुछ खुलकर तो कुछ दबी आवाज में विरोध जता रहे हैं। कई दावेदार सोशल मीडिया के जरिए तो कई समर्थकों के जरिए भी विरोध दर्ज करा रहे हैं। मंत्री रह चुके राजपाल सिंह शेखावत का टिकट कटने से नाराज उनके समर्थक सोमवार देर रात तक वसुंधरा राजे के बंगले पर जमा रहे थे। क्षेत्र में बड़ी आम सभा भी बुलाई, जिसमें समर्थकों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। हालांकि, शेखावत ने अब तक इसे लेकर कोई बयान नहीं दिया है। चर्चा है कि राजपाल के समर्थन में कई पार्षद इस्तीफा देने की धमकी भी दे रहे हैं। शेखावत के समर्थक पार्टी कार्यालय भी पहुंचे थे। कुछ देर धरना के बाद उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटपूतली से टिकट कटने पर पिछले विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे मुकेश गोयल ने खुलकर विरोध जताया है। किशनगढ़ से पिछले चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशी रहे विकास चौधरी भी टिकट कटने से नाराज हैं। उन्होंने फेसबुक पेज पर वीडियो डालकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed