फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BJP candidate Diya Kumari starts election campaign from Vidyadharnagar seat

Rajasthan Election 2023: दिया कुमारी ने गणेश मंदिर से प्रचार शुरू किया, विद्याधरनगर सीट से लड़ रहीं है चुनाव

Sun, 15 Oct 2023 09:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 15 Oct 2023 09:46 PM IST
सार

जयपुर की विद्याधरनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है। प्रचार के पहले दिन उन्होंने भगवान गणेश समेत कई मंदिरों में दर्शन किए।

विज्ञापन
BJP candidate Diya Kumari starts election campaign from Vidyadharnagar seat
दिया कुमारी ने गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर की विद्याधरनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के तारानगर में स्थित भगवान गणेश मंदिर में माथा टेककर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश से जीत का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


इसके बाद दिया कुमारी ने अंबाबाड़ी स्थित अंबा माताजी मंदिर, ढेहर के बालाजी मंदिर, अंबाबाड़ी स्थित सियाराम बाबा की बगीची, पापड़ के हनुमान जी और भूतेश्वर महादेव मंदिर जाकर भी दर्शन किए।  
विज्ञापन


लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत के उद्यमियों के साथ की बैठक 
इससे पहले दिया कुमारी लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत के उद्यमियों की बैठक में भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती एक महत्वपूर्ण संगठन है। इस संगठन ने लघु उद्यमियों को एकसूत्र में पिरोकर उन्हें राष्ट्रीय विचारधारा और मूल्यों को संजोए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस दौरान लघु उद्योग के पदाधिकारियों ने दिया कुमारी को चुनाव में सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed